फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   One death, two injured in accidents

हादसों में एक की मौत, दो घायल

Wed, 01 Jul 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
One death, two injured in accidents
एट। अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे रखे ट्रैक्टर के कल्टीवेटर से टकरा गई। हादसे में उछलकर बाइक सवार गिरा और हेलमेट न लगाने से उसके सिर पर गंभीर चोट आ गई। राहगीरों ने घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी मौत हो गई। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव को घर ले गए।
विज्ञापन

कोंच कोतवाली क्षेत्र वसोब निवासी विशाल (19) पुत्र हरगोविंद राजपूत बुधवार की दोपहर 12 बजे अपने गांव वसोब से ग्राम पिरौना बाइक में पेट्रोल भरवाने आ रहा था। जब वह झांसी-कानपुर ओवरब्रिज हाईवे की सर्विस लाइन पर पहुंचा तभी अचानक अनियंत्रित बाइक रोड किनारे रखे कल्टीवेटर से टकरा गई। राहगीरों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

परिजनों के पहुंचने से पहले ही युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजन शव घर लेकर चले गए। चौकी इंचार्ज पिरौना शीलवंत सिंह का कहना है उन्हें इस मामले कोई जानकारी नहीं है। अगर परिजन तहरीर देते हैं तो जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी आटा के अनुसार, बाइक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया।
आटा थाना क्षेत्र के इटौरा मार्ग पर पिपरायां मोड़ के बाद बुधवार की शाम ट्रैक्टर और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार प्रेम सिंह (18) पुत्र लालता निवासी मटरा कोतवाली कालपी व रोहन (20) पुत्र श्रीराम उछलकर सड़क पर गिर गए और लहूलुहान हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

बाइक चला रहा प्रेम हेलमेट लगाए हुए था। प्रेम ने बताया कि बुधवार को उसके बच्चे की छठी का कार्यक्रम था, उसमें शामिल कराने के लिए वह अपने साथी रोहन लेकर घर की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed