{"_id":"67af8ac2f3af9785a107e8be","slug":"one-dead-two-injured-in-bike-collision-orai-news-c-224-1-ori1005-125850-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
माधौगढ़। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के बंगरा निवासी राहुल राठौर (30) गुरुवार की रात गेहूं की सिंचाई करने खेत पर गया था। शुक्रवार की सुबह वह बाइक से घर लौट रहा था। तभी उरगांव जालौन निवासी कुंअर सिंह कुशवाहा (68) अपने भाई बब्बू कुशवाहा (58) के साथ बाइक से माधौगढ़ बाजार जा रहे थे। दोनों की बाइक रेंढ़र चौराहे के पास पहुंची तो आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां राहुल राठौर को मृत घोषित कर दिया गया। बताया कि खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी दो बच्चियां पल्लवी व अनन्या हैं। उसकी मौत से मां निर्मला, पत्नी रूबी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल पप्पू सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही है।