{"_id":"64176206ab8028a554068634","slug":"on-the-second-day-also-the-teachers-boycotted-the-evaluation-staged-a-sit-in-orai-news-c-12-1-131715-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: दूसरे दिन भी शिक्षकों ने किया मूल्यांकन का बहिष्कार, धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: दूसरे दिन भी शिक्षकों ने किया मूल्यांकन का बहिष्कार, धरना दिया
विज्ञापन
उरई। सात सूत्री मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ ने रविवार को भी मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने तक आंदोलन जारी रहेगा। रविवार को माध्यमिक शिक्षकों ने जीआईसी के गेट पर धरना देकर मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। शिक्षक संघ के प्रांतीय नेता गिरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षकों की जायज मांगों पर सरकार तानाशाही भरा रवैया दिखा रही है। शिक्षक हार मानने वाले नहीं है। अपनी जायज मांगों पर आंदोलन जारी रहेगा।
जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, सीबीएसई की तर्ज पर मूल्यांकन दर का भुगतान, वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों के लिए सरकारी मदद की दिशा में तत्काल पहल की जाए। ऐसा न होने पर उनका आंदोलन जारी रहेगा।
इस दौरान पुष्पेंद्र सिंह गुर्जर, कमाल अहमद, दिनेश निरंजन, देवेंद्र शुक्ला, रामप्रताप सिंह, सीपी सिंह आदि मौजूद रहे।