फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   On Karva Chauth, the honeymooners saw the moon

करवा चौथ पर सुहागिनों ने किया चांद का दीदार

Fri, 14 Oct 2022 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
On Karva Chauth, the honeymooners saw the moon
उरई। करवाचौथ का पर्व गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने सुबह से व्रत रखा। देर शाम को चांद का दीदार कर विधिवत पूजा अर्चना कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। बाद में पति के दर्शन कर अपना व्रत तोड़ा। चांद दिखते ही लोगों ने पटाखा फोड़कर खुशी का इजहार किया। त्योहार को लेकर देर रात तक चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन

करवाचौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिये सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है। गुरुवार को करवा चौथ पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। पर्व की तैयारियां महिलाओं ने भोर होते ही शुरू कर दी थी। महिलाओं ने व्रत रखा और पूरे दिन तैयारियों में लगी रहीं।
विज्ञापन

शाम होते ही सुहागिने चांद निकलने का इंतजार करने लगीं। चांद निकला या नहीं यह देखने के लिए सुहागिन महिलाएं व बच्चे बार बार छतों पर आती जाती देखी गईं। जैसे ही चांद दिखाई दिया तो सुहागिनें पूजा की थाली लेकर छतों पर पहुंच गईं और विधि विधान से पूजा अर्चना कर पति की लंबी आयु की प्रार्थना भगवान से की। इसके बाद पति के दर्शन कर अपना व्रत तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्वानों का मत है कि इस व्रत में चंद्रमा की पूजा कर सुहागिनें अपने सुहाग की दीर्घायु की कामना करती हैं। कुछ सुहागिनें अजीवन इस व्रत को रख अपने पति की दीर्घायु की कामना करती हैं।
उरई। करवाचौथ के पर्व पर पार्वती पुत्र गणेश भगवान की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। जिसको लेकर सुहागिनें करवाचौथ का विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग भगवान गणेश को समर्पित करती हैं। इसे लेकर रविवार को शहर क्षेत्र स्थित समस्त प्रसिद्ध मिठाई की दुकानों पर भारी भीड़ लगी रही। लोगों को मिठाई खरीदने के लिए दुकान पर खड़े रहकर इंतजार करना पड़ा।

उरई। इस बार करवा चौथ पर लाइट वाला करवा तथा चलनी की ब्रिकी अधिक हुई। लाइटिंग करवा व चलनी महिलाओं को खूब पसंद आई। स्थिति यह रही कि पहली बार देखने पर ही यह खरीदारों को पसंद आ रही है। इसी तरह फैंसी चूड़िया और डिजाइनर कंगन की भी जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed