फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Old man who went to ask for wages died due to beating

Jalaun: मजदूरी मांगने गए वृद्ध को पिता-पुत्र ने लात-घूसों से पीटकर घायल किया, इलाज के दौरान मौत

Thu, 04 May 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 04 May 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Old man who went to ask for wages died due to beating
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जालौन में नाती के साथ मजदूरी मांगने गए वृद्ध को पिता-पुत्र ने लात-घूसों से पीटकर घायल कर दिया। मंगलवार रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनौरा कलां निवासी तिजोले (70) का नाती मोनू गांव के ही बखत सिंह के यहां मजदूरी करता था।

विज्ञापन


उसकी चार हजार रुपये मजदूरी बकाया थी। वह सोमवार को बखत सिंह के यहां मजदूरी मांगने पहुंचा। आरोपी ने रुपये देने से इन्कार कर दिया। नाती ने यह बात बाबा तिजोले को बताई। तिजोले इसी दिन रात करीब साढ़े 10 बजे नाती को साथ लेकर आरोपी के घर पहुंचा। आरोप है कि कहासुनी के दौरान बखत सिंह ने अपने पुत्र शिवाजी के साथ वृद्ध को जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट कर दी, जिससे उसे गंभीर चोंटें आईं।
विज्ञापन


घटना से सहमे वृद्ध के परिजनों ने सूचना पुलिस को नहीं दी। वह घायल का घर पर ही इलाज करा रहे थे। मंगवार को अचानक वृद्ध की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र राजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मृतक के दो पुत्र रामप्रकाश व भगवान सिंह बाहर काम करते हैं। जबकि एक बेटा राजेंद्र घर पर पिता के साथ रहता था। सूचना पर सीओ रविंद्र गौतम, कोतवाल कुलदीप तिवारी मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed