{"_id":"5e3c5c198ebc3ee5af3ed252","slug":"old-man-killed-with-a-sharp-weapon-in-protest-against-tree-cutting-orai-news-knp5429668156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ काटने के विरोध में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ काटने के विरोध में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या
विज्ञापन
घटनास्थल पर सीओ संजय शर्मा जानकारी लेते
- फोटो : ORAI
कदौरा (जालौन)। घर के बाहर पेशाब करने के लिए निकले वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पत्नी ने जब कुछ देर बाद उसे सड़क किनारे नाली के पास कराहते देखा तो चीख पड़ी और पड़ोसियों की मदद से सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर सीओ व फोरेंसिक टीम पहुंची। एसपी डॉ सतीश कुमार का कहना है कि मामले में कुछ सुराग मिले हैं, अनुमान है कि पेड़ काट रहे लोगों ने पहचाने जाने के डर से हत्या कर दी।
क्षेत्र के ग्राम हांसा निवासी राम प्रसाद (60) पुत्र छिद्दू अहिरवार बुधवार रात लगभग 3 बजे अपने घर के दरवाजे पर पेशाब करने के लिए निकला था। करीब आधे घंटे तक जब वह नहीं पहुंचा तो पत्नी प्रेमा देवी उसे देखने सड़क पर गई तो नाली के पास ही राम प्रसाद लहूलुहान हालत में पड़ा कराह रहा था। प्रेमा की चीख सुनकर पड़ोसी आ गए और आनन फानन में राम प्रसाद को सीएचसी ले गए। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाकर एसपी को बताया कि अस्पताल के चिकित्सक ने उन्हें नहीं बताया कि धारदार हथियार मारा गया है और बिना चेकअप ही मृत घोषित कर दिया।
जबकि रामप्रसाद की गर्दन पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस फोरेंसिक टीम को पैरों व अंगुलियों के निशान भी मिले हैं। परिजन हत्या की कोई सटीक वजह नहीं बता पा रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि रामप्रसाद के घर के पीछे ही प्रदीप कुमार की बगिया है, जिसे मृतक बटाई पर लिए था। राम प्रसाद के परिवार में पत्नी प्रेमा के अलावा तीसरे नंबर का सबसे छोटा बेटा प्रांशू (15) था।
विज्ञापन
उसका बड़ा बेटा जगदीश अपनी ससुराल हमीरपुर गया था, जबकि दूसरे नंबर का बेटा जयकरन मुंबई में मजदूरी करता है। पुलिस का कहना है कि कुछ संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल ससुराल से लौटे बेटे जगदीश की की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। तहरीर में बेटे ने कुल्हाडी से ही पिता की हत्या की बात लिखी है।
पेड़ की तरह गर्दन पर भी चला दी कुल्हाड़ी
एसपी और ग्रामीणों दोनों का ही मानना है कि वारदात के पीछे न तो कोई रंजिश है और न ही लूटपाट। रामप्रसाद की मकान के पीछे बगिया में लगे अमरूद और चीकू के कई पेड़ कटे मिले हैं, मकान के ठीक बगल से ही बगिया जाने का रास्ता है, जिसका दूसरा किनारा उसी सड़क पर निकलता है, जहां पर राम प्रसाद घायल हालत में पड़ा था। इससे साफ है कि जिन लोगों ने पेड़ व उसकी डाल पर कुल्हाड़ी चलाई, उन्हीं लोगों ने ही राम प्रसाद की गर्दन पर ही कुल्हाड़ी से वार किया। अनुमान है कि फलों की डाल काट कर भाग रहे लोगों को मृतक ने देख लिया हो और फिर पहचाने जाने के डर से चोरों ने ही राम प्रसाद पर कुल्हाड़ी से हमला किया हो।
चीख तक नहीं निकली, फिर चिल्लाता कैसे
पुलिस इस बात से भी हैरान है कि घर से चार कदमों की दूरी पर ही रामप्रसाद पर कुल्हाड़ी से वार किया गया, और भीतर बगल की चारपाई पर लेटी पत्नी को इसकी भनक तक नहीं लगी। माना जा रहा है कि हमलावरों ने पहले रामप्रसाद का मुंह दबाया होगा, जिस कारण न तो वह चोरों को देख चिल्ला सका और न ही कुल्हाड़ी के वार से उसकी चीख निकल सकी। पुलिस को पूरा संदेह है कि घटना को अंजाम देने वाला गांव के भीतर का ही कोई शख्स और खासतौर से जमीन या ठेले पर फल रखकर बेचने वाला हो सकता है। लिहाजा पुलिस ने गांव के कुछ संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है। इस कारण शाम से ही थाने के बाहर लोगों का जमावड़ा भी लगा रहा।

मृतक राम प्रसाद के घर के बाहर लगी भीड़- फोटो : ORAI

मृतक राम प्रसाद की फाइल फोटो- फोटो : ORAI