फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Officials woke up, dilapidated cable was replaced

Jalaun News: जागे अधिकारी, बदली गई जर्जर केबल

Sun, 16 Jun 2024 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 16 Jun 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Officials woke up, dilapidated cable was replaced
उरई। कई महीनों से जर्जर केबल से घरों में करंट दौड़ रहा था। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे थे। शनिवार को एक व्यक्ति के अचेत होने के बाद हंगामा हुआ। तब जाकर विभाग ने केबल को बदलवाया।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला शिवपुरी में घर से सटा कर बिजली केबल निकली हुई है। शनिवार को छत पर टहल रहे दुर्गा प्रसाद को करंट लग गया था। घर में करंट आने की सूचना जब सभासद प्रतिनिधि अशरफ अंसारी ने लाइनमैन को दी थी तो उसने फोन बंद कर लिया था। इसके बाद मोहल्ले वालों ने हंगामा काटा था। उनका आरोप था कि घर से सटे केबल से कई घरों में करंट आता रहता है। क्योंकि जगह-जगह पर केबल कटी हुई है। हंगामे को शांत करने के लिए मौके पर एसडीओ रिषभ राजपूत पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने आश्वासन दिया था कि चौबीस घंटे के अंदर केबल बदल दी जाएगी। इसके बाद लोग शांत हुए थे। इस मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद अधिकारियों ने संज्ञान लिया। रविवार सुबह से ही कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दिन भर काम करके दोपहर बाद पूरी केबल बदल दी। केबल बदलते समय करीब पांच घंटे बिजली भी बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस केबल से करीब 100 घर जुड़े हुए हैं। जो जगह जगह से जर्जर थी। जेई गौरव कुमार ने बताया कि इस बात की जानकारी उन्हें नहीं थी। किसी लाइनमैन ने भी केबल में कट या करंट आने की जानकारी नहीं दी। जानकारी मिलने पर पूरी केबल बदल दी गई है। लाइनमैन की भी शिकायत मिली है। उस पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed