{"_id":"674e0e6a407379a08501cea4","slug":"officials-have-not-been-able-to-implement-cms-intentions-till-now-orai-news-c-224-1-ori1005-122845-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सीएम की मंशा अब तक नहीं परवान चढ़ा पाए अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सीएम की मंशा अब तक नहीं परवान चढ़ा पाए अधिकारी
Tue, 03 Dec 2024 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। ग्राम प्रधान ने अपनी सोच से एक छोटे से गांव की तस्वीर बदली तो मुख्यमंत्री को खुद गांव आना पड़ा और उन्होंने इस गांव को स्मार्ट गांव बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
सीएम के आदेश पर भी जिम्मेदार इस गांव में सड़क अभी तक नहीं बनवा पाए हैं। इससे लोगों को गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सीएम के जाने के बाद अधिकारी सब भूल गए।
ज्ञात हो कि सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ डकोर ब्लाक के ऐरी रमपुरा गांव में बाल हितैषी पंचायत पुरस्कार के लिए ग्राम प्रधान को सम्मानित करने 24 अप्रैल 2022 को गांव आए थे। तब उन्होंने गांव को स्मार्ट गांव बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए थे। वहीं, गांव के पंचायत भवन व स्कूल को देखकर वह गदगद हो गए थे। उन्होंने अधिकारियों से कहा था कि यहां राजकीय विद्यालय और स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना करवा दी जाए और गांव तक जाने के लिए सड़क पूरी बनवा दी जाए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि उनके जाते ही अधिकारी सब भूल गए और किसी ने गांव की तरफ ध्यान नहीं दिया। आज हालात यह है कि गांव तक जाने के लिए बनी दो किलोमीटर सड़क में धूल उड़ रही है और सड़क में करीब आठ सौ गड्ढे हैं। सड़क एक लेन होने की वजह से अगर दूसरा वाहन आ जाए तो हादसा हो सकता है। ग्राम प्रधान ओमकार पाल ने बताया कि मार्ग को बनवाने के लिए वह कई बार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। सड़क जैसी की तैसी पड़ी है।