फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Officials alert, Pal Ghat road connecting two districts built

Jalaun News: जागे अधिकारी, दो जिलों को जोड़ने वाली पाल घाट सड़क बनी

Thu, 28 Nov 2024 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Officials alert, Pal Ghat road connecting two districts built
सिरसा कलार। डेढ़ किलोमीटर तक सिम्हारा चौराहा से पाल घाट तक उखड़ी सड़क से हो रही परेशानी को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया। खबर प्रकाशित होने के बाद जागे अफसरों ने सड़क को दुरुस्त करा दिया। स्थानीय लोगों ने अमर उजाला के प्रयासों की सराहना की है।
विज्ञापन

सिम्हारा चौराहा से पाल घाट तक की पांच किलोमीटर लंबी सड़क का 10 वर्षों से 1.5 किलोमीटर का हिस्सा खराब हालत में था, जिससे क्षेत्र के लोगों को दिक्कतें हो रही थीं। अमर उजाला ने छह नवंबर को इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने 20 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कार्य पूरा करा दिया। इस सड़क के बनने से जालौन जिले के उरई और सिम्हारा, सिमरा शेखपुर, न्यामतपुर, हिम्मतपुर, अभैदेपुर, सिकन्ना समेत 50 गांवों के लोगों को अब कानपुर, राजपुर और अन्य शहरों तक सीधे पहुंचने में सुविधा होगी। पहले खराब सड़क के कारण भारी लोड वाले वाहन नहीं जा पाते थे, और ग्रामीणों को अतिरिक्त 25 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता था। अब यह दूरी घटकर 85 किलोमीटर रह गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों वीरंद्र, हरीराम, मोहन, और चरण सिंह ने बताया कि अब वे अपनी फसलें जैसे मटर, टमाटर, मिर्च और अन्य सब्जियां आसानी से कानपुर और अन्य बाजारों में बेच सकेंगे। पीडब्ल्यूडी के एई अंचल वर्मा ने बताया कि खराब सड़क होने की जानकारी आने पर इसका निर्माण करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जताया आभार



ग्रामीण रामपाल ने बताया कि डेढ़ किलोमीटर की सड़क को पार करने में आधा घंटा लग जाता था। इससे बचने के लिए 20 किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। अब सड़क बनने से राहत मिली है। अमर उजाला ने कई बार मुद्दा उठाया है।



ग्रामीण बल्लू ने बताया कि इस सड़क पर कई हादसे हो चुके हैं। इन हादसों से राहत मिलेगी। छोटे वाहन तो बड़ी मुश्किल से इस मार्ग से गुजरते थे। अब ये रास्ता आसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed