फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Officers stayed on the highway overnight with the force

फोर्स के साथ रात भर हाइवे पर डटे रहे अफसर

Fri, 10 Jul 2020 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Officers stayed on the highway overnight with the force
आटा टोल से निकलती एसटीएफ की गाड़ियां - फोटो : ORAI
एट/आटा/कालपी। पुलिस एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात अपराधी विकास दुबे को जिले की सीमा पार कराने के लिए पुलिस अधिकारी गुरुवार की पूरी रात फोर्स के साथ हाईवे पर डटे रहे। शुक्रवार सुबह जैसे ही एसटीएफ विकास को लेकर यमुना नदी का पुल पार हुई, तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। तब तक किसी को अंदाजा नहीं था कि आगे जाकर कुछ ही दूरी में एनकाउंटर भी हो सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि उज्जैन से निकलते ही जिला पुलिस को अलर्ट कर दिया गया था। जिसके चलते गुरुवार की देर रात 11 बजे से सभी थानों की फोर्स भी तैयार हो गई थी। झांसी हाईवे पर एट टोल की कमान स्वयं एसपी डॉ सतीश कुमार ने संभाल रखी थी। जबकि आटा टोल पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अवधेश सिंह फोर्स के साथ मुस्तैद रहे। टोल पर भारी पुलिस बल को तैनात देख आसपास के गांव वालों को भी पता चल गया कि विकास को लेकर एसटीएफ निकलने वाली है।
विज्ञापन

इस कारण कई ग्रामीण भी देर रात तक तो टोल के आसपास खड़े लेकिन वक्त ज्यादा और बूंदाबांदी होने कारण आखिर में उन्हें लौटना पड़ा। सुबह करीब पौने पांच बजे के आसपास एसटीएफ विकास को लेकर एट टोल पहुंची और वहां से आटा टोल से पांच बजकर बीस मिनट फिर कालपी स्थित यमुना पुल से पांच बजकर चालीस मिनट पर तीनों गाड़ियां बिना कहीं रुके भोगनीपुर की ओर निकल गई। इस पर पुलिस अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली। अभी पुलिस फोर्स वापस थानों में लौटी ही थी कि इसके कुछ देर बाद विकास के एनकाउंटर की सूचना आ गई। जिसके बाद कुछ थानों में पुलिस कर्मियों ने मिठाई भी बांटी।

एट टोल पर मौजूद एसपी सतीश कुमार व पुलिसकर्मी

एट टोल पर मौजूद एसपी सतीश कुमार व पुलिसकर्मी- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed