फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Officers should get more and more golden cards

गोल्डन कार्ड का लक्ष्य पाने के लिए अधिकारी लें गांव को गोद

Sat, 15 Aug 2020 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Officers should get more and more golden cards
उरई। आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा बैठक डीएम कार्यालय सभागार में सीडीओ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। समीक्षा बैठक में लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड की वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि आशा कार्यकर्ताओं के साथ चिकित्साधिकारियों और जनपद स्तरीय अधिकारियों को भी जिम्मेदारी देकर अधिक से अधिक गोल्डन कार्ड बनाए जाएं।
विज्ञापन

सीएचसी जालौन, माधौगढ़, रामपुरा, नदीगांव, कोंच, कालपी एवं कदौरा के चिकित्सा अधीक्षक एवं पीएचसी डकोर, कुठौंद, बाबई, पिंडारी (कोंच), छिरिया सलेमपुर (जालौन) के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अगस्त माह में अपने-अपने क्षेत्र के किसी एक गांव जिसमें सबसे अधिक लाभार्थी परिवार हैं, उस गांव के शत प्रतिशत परिवारों के गोल्डन कार्ड बनवाएंगे। इन प्रस्तावित ग्राम में योजना के अंतर्गत प्रचार प्रसार की सारी जिम्मेदारी चिकित्सा अधिकारियों को दी गई। साथ ही अपने क्षेत्रों में भ्रमण करने के साथ साथ गोल्डन कार्ड बनने की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा भी करेंगे। सीडीओ ने कहा कि गोल्डन कार्ड बनाने के लिए बीएसए समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। आयुष्मान योजना के डीपीसी डा. आशीष झा ने बताया कि माइक्रोप्लान तैयार किया जा रहा है, इसके मुताबिक सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed