फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Officers listen seriously to the complaints coming in Samadhan Divas: DM

समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से सुनें अधिकारी: डीएम

Sat, 24 Jun 2023 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Officers listen seriously to the complaints coming in Samadhan Divas: DM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माधौगढ़।
डीएम चांदनी सिंह की अध्यक्षता,एसपी डॉ ईराज राजा की मौजूदगी में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें पांच शिकायतें आई। एक का निस्तारण हुआ।
कोतवाली परिसर पर आयोजित थाना समाधान दिवस में डीएम ने कहा कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से सुनें। मौके पर जाकर जांच करें। जिससे शिकायत कम होगी ही वाद -विवाद का मामला भी कम हो जाएगा। थाना समाधान दिवस में सिलऊआ बुजुर्ग निवासी पूरन सिंह ने डीएम को शिकायत देते हुए बताया कि जमीन पर पत्थर गड्डी के लिए शुल्क एक हजार जमा किया जा चुका है ।एक साल पहले राजस्व निरीक्षक द्वारा सीमाकांन आख्या रिपोर्ट तहसीलदार कार्यालय में जमा है। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई न होने से विजय सिंह ने रकवा में अतिक्रमण कर लिया है। डीएम ने एसडीएम के पेशगार हरीबाबू को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि बेवजह परेशान किया जा रहा है। इसलिए दो दिन के अंदर पत्थर गड्डी कर दी जाए। समाधान दिवस में ईओ अमित नायक, शिवसागर अवस्थी, डॉ. कुलदीप राजपूत,विमलेश कुमार,केपी सिंह आदि मौजूद रहे।

एएसपी ने सुनी उरई कोतवाली में समस्याएं
उरई।
थाना समाधान दिवस का आयोजन उरई कोतवाली थाना डकोर में किया गया और कोतवाली में शनिवार को थाना दिवस में एएसपी असीम चौधरी अतिरिक्त एसडीएम सदर सौरभ पांडेय ने उरई कोतवाली में लोगों की समस्याएं सुनी। जिसमें छह लोगों ने अपनी समस्याएं रखी। चार का मौके पर निस्तारण किया गया। एएसपी ने सभी को हिदायत दी कि फरियादियों की शिकायत पर तुरंत कार्यवाही करें। उन्हें परेशान न किया जाए। वही डकोर थाना में नायब तहसीलदार चंद्रकांत तिवारी व थाना प्रभारी योगेंद्र पटेल ने लोगो की समस्याएं सुनी। समाधान दिवस में 15 साल पुराने एक अतिक्रमण की शिकायत आई।जिस पर नोटिस भेजकर दो दिन के अंदर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। वहीं कोटरा थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में नायब तहसीलदार चंद्रकांत तिवारी एवं थाना अध्यक्ष महेश कुमार ने लोगों की समस्या सुनीं। इसमें नुनसाई के अनिल कुमार ने जमीनी विदाई का मामला उठाया। इस पर दोनों भाइयों को बैठाकर समझौता कराया गया। वैभव तपा, छोटी माता एवं किशोरीलाल यादव के बाईपास पर बनाए प्लाट की लेखपाल द्वारा नापजोख कर समाधान किया गया। सिकरी व्यास प्रधान शिवराम सिंह की शिकायत पर स्कूल की जमीन पर कब्जा हटाया गया। समाधान दिवस में आई तीनों शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन


थाना दिवस में आया मंदिर के विवाद का मामला
सिरसा कलार। थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के गढ़गुवा निवासी पुजारी रामजी ने थाना दिवस में शिकायत कर बताया कि गांव के ही एक लोग ने मंदिर के प्रांगण में पीपल के पेड़ का चबूतरा खोदकर अपने जानवर बांध दिए। पूजा करने वालों को भी नहीं निकलने देते है। विरोध करने पर झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। थानाध्यक्ष दिनेश कुरील ने लेखपाल और पुलिस को भेजकर मामले के निस्तारण के निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना दिवस में पहुंचे छह फरियादी
रामपुरा। रामपुरा थाने में थाना समाधान का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष शशिभूषण ने समस्याएं सुनी। जिसमें छह फरियादियों ने अपनी समस्याएं बताई। जिसमें एक का मौके पर निस्तारण हो पाया। बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर दी गई। इस दौरान ईओ राजीव कुमार, उदयपाल सिंह, संतकिशोर शुक्ला आदि मौजूद रहे। (संवाद)

खनन और कब्जे की शिकायतें आई
कालपी।
कोतवाली परिसर में एसडीएम केके सिंह सीओ देवेंद्र पचौरी की अध्यक्षता में थाना समाधान का आयोजन हुआ। समाधान दिवस में 11 शिकायते आईं। जिसमें नगर के श्रवण कुमार ने जमीन पर कब्जा करके जेसीबी से मिट्टी खनन को रोकने की मांग की। जहीर खान ने पड़ोस में रहने वाले लोगों पुश्तैनी मकान नहीं बनने की शिकायत की।
ग्राम सरसेला के उदयवीर ने गांव के लोगों को रास्ते पर कूड़ा डालने से रोकने की शिकायत की। समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, मोहम्मद अशरफ, सत्यपाल सिंह, मनोज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। वहीं कोंच में

शनिवार को सर्किल के तीन थानों कोतवाली, कैलिया और नदीगांव में निपटे समाधान दिवस में कुल 11 शिकायतें आईं। जिनमें तीन का निस्तारण मौके पर किया गया। कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में पांच शिकायतें आईं। जिनमें एक का मौके पर निस्तारण किया गया। सीओ रामसिंह ने कहा कि समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान करें। वहीं नदीगांव थाने में नायब तहसीलदार जितेंद्र पटेल ने समस्याएं सुनी। इस दौरान आईं चार में दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। (संवाद)

13 शिकायतों में तीन का निस्तारण
जालौन।
कोतवाली परिसर में एसडीएम सुरेश कुमार व सीओ रविंद्र कुमार गौतम की उपस्थिति थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस में 13 फरियादियों ने ही शिकायत दर्ज कराई जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। सारंगपुर की दुआ देवी ने चकरोड विसमार की शिकायत की। पनहेरा के शेषनारायण ने चकरोड को लेकर विवाद व खंडेराव के शिव ने खेत पर नगर पालिका द्वारा नाला निर्माण को लेकर शिकायत की। इस मौके पर नायब तहसीलदार गौरव कुमार, कोतवाल समीर सिंह, आनंद सिंह, वैभव त्रिपाठी, हरेंद्र सिंह, सुधा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article