फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Officers arrived to open liquor shops, villagers raged

शराब की दुकानें खुलवाने पहुंचे अफसर, नारेबाजी

Fri, 20 Sep 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Officers arrived to open liquor shops, villagers raged
ग्रामीणों से बातचीत करते आबकारी अधिकारी - फोटो : ORAI
आटा (जालौन)। क्षेत्र के आटा इटौरा मार्ग पर स्थित शराब की दुकानें खुलवाने के लिए आबकारी विभाग की टीम पहुंची। जानकारी पाकर सैकड़ों ग्रामीण फिर से दुकान के सामने एकत्र हो गए। टीम ने करीब दस दिन तक दुकानें खोलने की बात कहीं तो भड़के ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने ही नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर टीम बैरंग लौट आई। ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी कीमत पर दुकानें नहीं खुलने दी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि मार्ग पर एक ही स्थान पर अंग्रेजी, देशी शराब और बीयर की दुकानें हैं। इनके पास ही स्कूल और मंदिर भी है। इसको लेकर बुधवार को गांव की महिलाओं पुरुषों के साथ स्कूल के छात्र छात्राओं ने भी जोरदार विरोध किया था। सीओ संजय शर्मा ने भी दुकानें हटवाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद गुरुवार को आबकारी विभाग के अधिकारी राजीव कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। टीम के अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा कि दस पंद्रह दिन का समय दिया जाए ताकि कानूनी कार्रवाई पूरी कर दुकानें स्थानांतरित की जा सकें। तब तक दुकानें खोलने दी जाए। यह सुनते ही ग्रामीण भड़क उठे और नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि शराब की दुकानों से उनके घर तो बर्बाद हो ही रहे हैं, साथ साथ क्षेत्र में भी अराजकता फैल रही है। ग्रामीणों के तेवर देख आबकारी विभाग की टीम वहां से निकल गई। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ नारेबाजी करते हुए क्षेत्र भर में घूमी। ग्रामीणों का कहना है कि शराब की दुकानें तो अब किसी भी कीमत पर खुलने नहीं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed