फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Officers are not showing seriousness in picking up public's phone

Jalaun News: जनता के फोन उठाने में अधिकारी नहीं दिखा रहे गंभीरता

Tue, 30 May 2023 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Officers are not showing seriousness in picking up public's phone
जालौन। मुख्यमंत्री लगातार अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं कि वह जनता की समस्याओं के प्रति गंभीरता दिखाए और जनता के फोन उठाएं। अगर किसी कार्य में व्यस्तता के चलते फोन न उठा पाएं तो समय मिलने पर कॉल बैक जरुर करें। मुख्यमंत्री के तमाम निर्देशों के बाद भी अधिकारी व कर्मचारी अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव नहीं ला रहे हैं। राजस्व, बिजलीघर, जल संस्थान, पूर्ति विभाग, वन विभाग आदि विभागों के अधिकारियों के अक्सर फोन नहीं उठते हैं। बिजलीघर का फोन न उठने से उपभोक्ताओं को अधिक दिक्कत होती है। फोन न उठने के कारण जनता का अधिकारियों से संवाद नहीं हो पाता है जिससे सूचनाओं के आदान प्रदान में दिक्कत आती है। नगर के उमेश दीक्षित, दीपक शर्मा, अमित, बादाम सिंह यादव, लोकेंद्र सिंह आदि ने डीएम से मांग की है कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप अधिकारी के फोन न उठाने की शिकायतों पर अधिकारियों के फोन उठाने की आदत की रियलिटी चैक कराई जाए और फोन न उठाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed