फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Officers and employees of many departments did not reach Janchoupal

Jalaun News: जनचौपाल में नहीं पहुंचे कई विभागों के अफसर-कर्मचारी

Sat, 19 Aug 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 19 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Officers and employees of many departments did not reach Janchoupal
कदौरा। प्रशासन चला गांव की ओर के तहत शुक्रवार को ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव में ग्राम विकास अधिकारी अर्चना प्रजापति की अध्यक्षता में जनचौपाल लगी। इसमें ग्रामीणों ने गांव में डगमगाई बिजली आपूर्ति का मुद्दा उठाया। वहीं, कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंचे, इससे कई समस्याएं सुलझ नहीं पाईं।
विज्ञापन

चरण सिंह, उदयभान,गयादीन, बलवंत कुमार ने बताया कि एक वर्ष से गांव में बिजली के तार एवं ट्रांसफार्मर जर्जर हालत में है। आए दिन तार टूटते हैं और एक-एक सप्ताह बिजली नहीं आती, जिस पर अधिकारियों जल्द समाधान का आश्वासन दिया। ग्राम विकास अधिकारी ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देकर प्रधानमंत्री आवास,पात्र गृहस्थी,जॉब कार्डो,पेंशन आदि की सूची पढ़कर सुनाई।
विज्ञापन

उन्होंने गांव में कराए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों ने कोटेदार और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर राशन न देने का आरोप लगाया। 80 वर्षीय वृद्धा जमुनी देवी ने रोते हुए बताया कि उसके पुत्र और बहू की मौत 8आठ वर्ष पूर्व हो गई है। वह दो पौत्रियों का पालन पोषण ग्रामीणों से अनाज मांग कर रही है। वृद्धा ने आवास और शौचालय दिलाने की गुहार लगाई। अचानक वृद्धा के रोने पर मौजूद अधिकारी भौचक रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि सूची में नाम नहीं है। नाम जुड़वाकर प्रमुखता से आवास और शौचालय दिलाया जाएगा। राशन के लिए कोटेदार को निर्देश दिए है। ग्राम विकास अधिकारी ने वृद्धा को धनराशि देकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान सीडीपीओ गोमती देवी, प्रधान लाखन श्रीवास, रोजगार सेवक महेंद्र सिंह परिहार,चरण सिंह, रोहित, पूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed