{"_id":"628bc990f051b52cfe656dfa","slug":"officer-absent-from-monitoring-committee-meeting-orai-news-knp6984702185","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर राज्य निगरानी समिति के सदस्य नाखुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर राज्य निगरानी समिति के सदस्य नाखुश
विज्ञापन
उरई। राज्य निगरानी समिति की बैठक में बुलावे के बाद भी अफसर नहीं आए। समिति के सदस्य ने नाराजगी जता शासन से शिकायत करने की बात कही है।
राज्य निगरानी समिति के सदस्य रामभरोसीलाल बाल्मीकि ने सोमवार को पीडब्लूडी के निरीक्षण भवन में नगर निकाय के अधिशासी अधिकारियों, मंडी समिति के सचिव और डीपीआरओ को बैठक में बुलाया था। रामपुरा नगर पंचायत के ईओ राजीव कुमार के अलावा कोई अन्य अधिकारी बैठक में नहीं आया।
कहा कि शासन स्तर से कई योजनाएं संचालित की जा रही है। लेकिन अधूरी हैं इसकी वह समीक्षा करने आए गए हैं। उन्होंने बताया कि शासन ने दिहाड़ी मजदूरों के मजदूरी 336 रुपये में 30 रुपये बढ़ाकर 366 रुपये कर दी गई है। यह व्यवस्था एक अप्रैल से लागू कर दी गई है। मंडी परिसर में गंदगी मिली है। यह स्थिति ठीक नहीं है। वह पूरी रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे। बैठक में ज्यादातर लिपिक और ठेकेदार ही आए।