{"_id":"64a1bf592181f393d3000d18","slug":"ofc-cable-cut-while-draining-rain-water-in-the-circulating-area-orai-news-c-224-1-ori1001-53-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सर्कुलेटिंग एरिया में बारिश का भरा पानी \nनिकालते वक्त ओएफसी केबल कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सर्कुलेटिंग एरिया में बारिश का भरा पानी निकालते वक्त ओएफसी केबल कटी
Sun, 02 Jul 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
उरई। उरई रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में बारिश के भरे पानी को निकालते वक्त जेसीबी से रेलवे के टेलीकॉम विभाग की ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) कट गई। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची टीम ने ओएफसी में आई खराबी को देर रात तक दूर किया। गनीमत यह रही कि उस वक्त आरक्षण सेवा बंद थी, अन्यथा लोगों को खासी परेशानी हो सकती थी।
शनिवार को हुई बारिश से रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में बारिश का पानी भर गया। सूचना पर अधिकारियों ने जेसीबी से बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था कराई। इसी दौरान शाम साढ़े छह बजे जेसीबी से ओएफसी की केबल कट गई। केबल कटने से हड़कंप मच गया। बिना अनुमति के खुदाई को लेकर रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग और टेलीकाम विभाग के अधिकारियों में कहासुनी भी हो गई। सूचना पाकर आरपीएफ भी मौके पर पहुंच गई और आरपीएफ ने जेसीबी को कब्जे में ले लिया है।
इस बाबत सीनियर सेक्शन इंजीनियर टेलीकॉम वीके गुप्ता का कहना है कि केबल कटने की सूचना पर झांसी से इंजीनियर मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम आई और देर रात तक केबल में आई खराबी को ठीक किया। हालांकि ट्रैक दोहरीकरण के कारण ट्रेन संचालन में बाधा नहीं आई। लेकिन दिन का वक्त होता तो परेशानी हो सकती थी।