फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   oda me door hogi samsya

ओडीए में पानी की समस्या होगी दूर

Mon, 22 Feb 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
oda me door hogi samsya
उरई क्लब में निरीक्षण करते डीएम प्रियंका निरंजन व अधिकारी - फोटो : ORAI
उरई। डीएम प्रियंका निरंजन ने सोमवार को उरई विकास प्राधिकरण (ओडीए) का औचक निरीक्षण किया। पटल सहायक से उनके कार्यों के बारे में भी जानकारी की। अधिकारियों ने कार्यालय में पानी की समस्या से अवगत कराया। इस पर डीएम ने समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने खिड़की में टूटे शीशे को देखकर नाराजगी जताते हुए इसे बदलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिया कि कार्यालय में एक बड़ा मैप, योजनाओं की जानकारी के लिए एक बोर्ड भी लगाया जाए ताकि लोगों को कार्यों तथा योजनाओं के बारे में जानकारी हो सके। उन्होंने कार्यालय परिसर में भी टावर लगवाने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने उरई क्लब का भी निरीक्षण किया। परिसर में घास फूस तथा गड्ढे को देखकर संबंधित अधिकारी को व्यवस्था दुरुस्त करने व मैदान के किनारे फूल लगवाने के निर्देश दिए। एक लाइब्रेरी बनाने को कहा। साथ ही बच्चों के खेलने के लिए मैदान बनाने और इसकी देखरेख की जिम्मेदारी जिला क्रीड़ा अधिकारी को देने के निर्देश दिए। डीएम ने क्लब में बने आडीटोरियम हॉल, योगा हॉल, मीटिंग हॉल का भी निरीक्षण किया तथा साफ. सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला, जिला सूचना अधिकारी केवी मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed