फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Nursing home will be sealed on Monday due to negligence in treatment

Jalaun News: इलाज में लापरवाही पर सोमवार को सील किया जाएगा नर्सिंग होम

Sun, 10 Nov 2024 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 10 Nov 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Nursing home will be sealed on Monday due to negligence in treatment
उरई। शहर के मुख्य मार्ग पर संचालित निजी नर्सिंग होम में प्रसूता के इलाज में हुई लापरवाही के मामले में प्रशासन ने अस्पताल को सीज करने की तैयारी कर ली है। शुक्रवार की शाम एसीएमओ डॉ. अरविंद भूषण ने नायब तहसीलदार व पुलिस बल के साथ निरीक्षण किया था। एसीएमओ ने बताया कि दो दिन की मोहलत दी गई थी। रविवार होने के कारण अब सोमवार को नर्सिंग होम सील किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि जालौन निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी नर्सिंग होम में इलाज में लापरवाही से उनकी बहू की बच्चेदानी निकाली पड़ी थी। इसकी शिकायत डीएम से की गई थी। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर व एसीएमओ डॉ. अरविंद भूषण के नेतृत्व में टीम गठित की थी। टीम को नर्सिंग होम की लापरवाही मिली थी। एसीएमओ ने नर्सिंग होम संचालन को संचालन बंद करने को कहा था। शुक्रवार शाम संचालन बंद कराने के लिए एसीएमओ भी पहुंचे थे, लेकिन वहां मरीज भर्ती थे। इस पर वह संचालक को हिदायत देकर चले गए थे कि दो दिन में मरीजों को शिफ्ट कराकर अस्पताल खाली करा दो। उन्होंने बताया कि रविवार को अवकाश है। सोमवार को अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed