फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Nursing home raided on complaints of irregularities

अनियमितताओं की शिकायत पर नर्सिंगहोम पर छापा

Fri, 24 Jan 2020 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Nursing home raided on complaints of irregularities
नर्सिंग होम के रजिस्टर लेकर जाती महिला सिपाही - फोटो : ORAI
उरई। अनियमितताओं की शिकायत पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट व प्रभारी सीएमओ ने गुरुवार को दलंगजन चौराहा स्थित लाइफ लाइन नर्सिंगहोम में पुलिस टीम के साथ छापा मारा। अस्पताल स्टाफ व संचालक से पूछताछ कर नर्सिंग होम के अभिलेख व सीसीटीवी फुटेज की हार्ड डिस कब्जे में ले ली। इस कार्रवाई से नर्सिंगहोम मेें हड़कंप मचा रहा है। अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से पूछताछ की। वहीं अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब सिंह ने बताया कि शिकायत पर छापा मारा गया है। प्रथमदृष्ट्या नर्सिंग होम में काफी खामियां पाई गई हैं, जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर के दलंगजन चौराहा स्थित लाइफ लाइन नर्सिंगहोम में गुरुवार शाम लगभग चार बजे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब सिंह व प्रभारी सीएमओ सत्यप्रकाश ने पुलिस फोर्स के साथ छापा मारा। इस दौरान उन्होंने अस्पताल संचालक डा. सुरेंद्र चौधरी से सीसीटीवी, फायर यंत्र की एनओसी की जानकारी ली। वहीं उन्होंने जन्म मृत्यु रजिस्टर, डिलेवरी व सीजर आपरेशन, आयुष्मान योजना, इंट्री रजिस्टर की जानकारी ली। जिसपर संचालक व स्टाफ कोई जानकारी नहीं दे सका। वहीं स्टाफ में यूनिफार्म व नेम प्लेट न होने पर नाराजगी जताई, वहीं उन्होंने जब संचालक से स्टाफ की संख्या व डिग्री के बारे में जानकारी ली तो संचालक बगलें झांकते नजर आए।
विज्ञापन

वहीं रजिस्टर पूर्ण न होने पर उन्होंने सभी रजिस्टर जब्त कर लिए। इसके बाद अधिकारियों ने नर्सिंगहोम में ओपीडी वार्डों का निरीक्षण कर एक एक चीज बारीकी से देखी और उसके बारे में जानकारी ली। इसके बाद अधिकारियों ने मरीजों से अलग अलग जाकर बात की और जानकारी ली। वहीं चेकिंग के दौरान पता चला कि नर्सिंग होम से सरकारी अस्पताल के डाक्टर भी यहां आकर आपरेशन व उपचार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सिंग होम की शिकायतें मिली थी कि यहां बिना लाइसेंस के बावजूद भी मरीजों को ब्लड चढ़ाया जाता है और उनकी फर्जी पैथोलॉजी भी है। जिसकी जांचों के आधार पर इलाज किया जाता है। अधिकारियों ने नर्सिंगहोम में लगे सीसीटीवी की हार्ड डिस भी निकलवाकर कब्जे में ले ली है। इस बाबत अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब सिंह व प्रभारी सीएमओ सत्यप्रकाश का कहना है कि नर्सिंगहोम में मानक के अनुरूप कार्य न होने व अनियमितताएं होने की शिकायत मिली थी। इसपर यह कार्रवाई की गई है। वहीं प्रभारी सीएमओ सत्यप्रकाश का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संचालक व नर्सिंगहोम के स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

नर्सिंग होम में रजिस्ट्री देते अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब सिंह व प्रभारी सीएमओ सत्य प्रकाश

नर्सिंग होम में रजिस्ट्री देते अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब सिंह व प्रभारी सीएमओ सत्य प्रकाश- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed