फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Number of procurement centers increased from 77 to 40

खरीद केंद्रों की संख्या 77 से 40 हुई

Sun, 27 Mar 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Number of procurement centers increased from 77 to 40
उरई। अप्रैल से सरकारी गेहूं खरीद के लिए जिले में 49 खरीद केंद्र बनाए गए है। जबकि पिछली बार इनकी संख्या 77 थी। जिला खाद्य एंव विपणन अधिकारी विकास चंद्र तिवारी ने बताया कि जिले में गेहूं खरीद के लिए केंद्रों पर तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछली साल गेहूं का खरीद मूल्य 1975 रुपये था। इस बार 40 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जिसके चलते अब गेहूं का मूल्य 2015 रुपये हो गया है। जिसके ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन

विभाग की वेबसाइट पर किसान पंजीकरण करा सकते है। विकास चंद्र तिवारी ने बताया कि क्रय केंद्र एजेंसियों को निर्देशित किया गया कि खरीद के दौरान किसानों को परेशानी ना हो। इसके लिए अलग से बैठने व पीने के पानी आदि की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा पीसीएफ के 32 केंद्र
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विकास चंद्र तिवारी ने बताया कि जिले में इस बार 49 क्रय केंद्र अनुमोदित किए जा चुके है।
जिसमें खाद्य विभाग के नौ क्रय केंद्र, भारतीय खाद्य निगम कोंच का एक, पीसीएफ के 32 एवं यूपीएसएस के सात क्रय केंद्र अनुमोदित किए गए है।
इसमें एडीएम की ओर से सभी अनुमोदित केंद्रों की जियो टैगिंग कराते हुए क्रय एजेंसियों के प्रबधंकों को अपने अपने क्रय केंद्रों पर हैंडलिंग परिवहन ठेकेदारों की नियुक्ति व बोरे की उपलब्धता व स्टाफ की उपलब्धता पूर्ण करने को कहा गया है।
रखरखाव की तैयारिया पूरी
एडीएम पूनम निगम ने भारतीय खाद्य निगम के डिपो प्रबंधक को निर्देश दिए हैं कि उरई, कोंच कालपी, जालौन डिपो को प्रारंम्भ से ही खुलवाकर तहसीलवार भंडारण प्लान तैयार किया जाए।

जिसमें केंद्र माधौगढ़, कुठौंद, रामपुरा व जालौन का भंडारण जालौन डिपो मेें किया जाए। केंद्र कोंच व एट का भंडारण कोंच डिपो में किया जाए। केंद्र कालपी व कदौरा का भंडारण कालपी डिपो में किया जाए। वही उरई केंद्र का भंडारण उरई डिपो में किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed