फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Now the main post office will be open on Sundays as well, Aadhaar services will be available

Jalaun News: अब रविवार को भी खुलेगा प्रधान डाकघर, मिलेंगी आधार सेवाएं

Fri, 22 May 2026 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Now the main post office will be open on Sundays as well, Aadhaar services will be available
उरई। अब प्रधान डाकघर में प्रत्येक रविवार को भी आधार सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे उन नागरिकों को विशेष राहत मिलेगी जो सप्ताह के कार्यदिवसों में कार्यालय, व्यवसाय, अध्ययन या अन्य आवश्यक कार्यों के कारण आधार केंद्र नहीं पहुंच पाते।
विज्ञापन

डाक विभाग की इस विशेष व्यवस्था के तहत रविवार को भी आधार नामांकन, मोबाइल नंबर अपडेट, पता संशोधन, जन्मतिथि सुधार, बायोमीट्रिक अपडेट व अन्य आधार संबंधी सेवाओं का लाभ लिया जा सकेगा। वर्तमान में जिले में 17 आधार सेवा केंद्र संचालित हैं, जहां प्रतिदिन लोग सेवाओं का लाभ ले रहे हैं। डाक विभाग कई स्थानों पर कैंप लगाकर कर्मचारियों, पेंशनधारकों व आम नागरिकों को सेवाएं भी दे रहा है। प्रवर अधीक्षक डाकघर झांसी मंडल वरुण मिश्रा ने बताया कि रविवार की सुविधा से नौकरीपेशा, निजी कर्मी, विद्यार्थी, व्यापारी व दूरदराज के नागरिकों को विशेष सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि आधार सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए डाकघरों में संसाधन व तकनीकी व्यवस्था सुदृढ़ की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed