{"_id":"5e6298f38ebc3ef40065b744","slug":"now-students-will-be-able-to-intermediate-from-kasturba-gandhi-residential-school-orai-news-knp5490433150","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से इंटरमीडिएट कर सकेंगी छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से इंटरमीडिएट कर सकेंगी छात्राएं
विज्ञापन
छात्रा काजल
- फोटो : ORAI
कोंच। ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को अब इंटर तक की पढ़ाई के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के कोंच व जालौन के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का उच्चीकरण कर कक्षा आठ से इंटर तक कर दिया है। बुधवार को मुख्यमंत्री ने लखनऊ में योजना का शिलान्यास किया है।
बता दें कि समाज उन अभिभावकों के पास जो अपनी बच्चियों को शिक्षा ग्रहण कराने में असमर्थ थे, उन्हें नि:शुल्क शिक्षा देने के उद्देश्य से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की स्थापना की गई थी। जिनमें ऐसी जरूरतमंद छात्राएं कक्षा आठवीं तक पढ़ाई कर रहीं हैं। ऐसी बच्चियों के सामने आठवीं कक्षा के बाद की पढ़ाई की समस्या पैदा हो रही थी, लेकिन सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दिक्कत को समझते हुए राज्य के कुछ कस्तूरबा विद्यालयों को उच्चीकृत कर उन बच्चियों की आगे की पढ़ाई की समस्या को समाप्त करने की दिशा में एक सार्थक कदम बढ़ाया है। बुधवार को उन्होंने जनपद के कोंच व जालौन विद्यालयों को इंटरमीडिएट तक उच्चीकृत किए जाने का शिलान्यास किया। वार्डन वंदना वर्मा ने कहा है कि इस उच्चीकरण से बच्चियां इंटर तक पढ़ाई कर सकेंगी।
ग्राम डाढ़ी निवासी कक्षा आठ की छात्रा आरती काफी खुश हैं। बोलीं, उसका परिवार स्थिति में नहीं है कि घर की दाल रोटी चलाने के साथ-साथ उसकी शिक्षा का दायित्व भी उठा सके। अब जब स्कूल में इंटर तक की व्यवस्था होगी तो उसकी आगे की पढ़ाई बिना किसी व्यवधान के आगे जारी रह सकेगी।
विज्ञापन
ग्राम जलालपुर निवासी छात्रा शिवानी ने कहा कि आर्थिक स्थिति ठीक न होने से वह अपने मामा के घर गांव चांदनी में रह कर शुरुआती शिक्षा ग्रहण कर रही थी, बाद में उसका दाखिला कस्तूरबा में हो गया और उसकी पढ़ाई चल रही है। कक्षा आठवीं के बाद उसे घर बैठना पड़ता पर अब वह आगे पढ़ाई जारी रख सकेगी।
कोंच कस्बे के गोखलेनगर निवासी मधु कुशवाहा के पिता मजदूरी कर घर चलाते हैं। उसके मुताबिक आठवीं के बाद उसकी पढ़ाई छूट जाती लेकिन योगी सरकार द्वारा इस स्कूल को इंटर तक किए जाने के बाद उसकी शिक्षा में आ रही रुकावट अब खत्म हो जाएगी। उसे यहां पढ़ाई के साथ और भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
कोटरा निवासी कक्षा आठ की छात्रा काजल सरकार के फैसले से काफी खुश है। इस होनहार छात्रा ने कौन बनेगा नन्हा कलाम की तृतीय स्तर तक की परीक्षा तक पहुंचकर अपनी प्रतिभा दिखाई थी। आर्थिक रूप से कमजोर होने से आठवीं के बाद पढ़ाई बंद होने की नौबत थी लेकिन अब वह आगे शिक्षा जारी रख सकेगी।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पढ़तीं छात्राएं- फोटो : ORAI

छात्रा आरती- फोटो : ORAI

छात्रा शिवानी- फोटो : ORAI

छात्रा मधु- फोटो : ORAI