फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Now pregnant women will be able to get free checkup done at private centers

Jalaun News: अब निजी केंद्रों पर गर्भवती महिलाएं करा सकेंगी निशुल्क जांच

Tue, 11 Apr 2023 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Now pregnant women will be able to get free checkup done at private centers
उरई। गर्भवती महिलाएं अब निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर भी निशुल्क जांच करा सकेंगी। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सूचीबद्ध दो निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर गर्भवती को जांच की सुविधा मिल रही है। गर्भवती महिलाओं को ई वाउचर स्कीम के तहत अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलती है। गत माह शुरू हुई इस सुविधा का अब तक लगभग आठ गर्भवती महिलाओं ने लाभ उठाया है।
विज्ञापन

एसीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह बताते है कि योजना के तहत फिलहाल दो अल्ट्रासाउंड और जांच केंद्रों को सूचीबद्ध किया गया है। किलकारी मेटरनिटी अल्ट्रासाउंड सेंटर और चंदन एक्सरे सेंटर को सूचीबद्ध किया जा चुका है। प्रत्येक माह की नौ तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के दौरान सीएचसी पर गर्भवती को निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र पर निशुल्क जांच की सुविधा दी मिलती है।
विज्ञापन

जिला मातृत्व स्वास्थ्य परामर्शदाता रुबी वर्मा ने बताया कि योजना में चिकित्सकों को ई-वाउचर उपलब्ध कराया गया है। जहां पर सरकारी अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं है, वहां पर चिकित्सक गर्भवती का मोबाइल नंबर और उसके नाम के साथ अल्ट्रासाउंड की संस्तुति करेंगे। इसके बाद ई-वाउचर जेनरेट हो जाता है। ई-वाउचर जेनरेट होने के बाद गर्भवती के मोबाइल पर क्यूआर कोड या ओटीपी आता है। क्यूआर या ओटीपी को दिखाकर महिलाएं चयनित केंद्रों में जाकर अल्ट्रासाउंड करा सकतीं है। इसके लिए निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर को स्वास्थ्य विभाग की ओर से भुगतान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल के अलावा सीएचसी कोंच, कालपी, माधौगढ़ और जालौन में फर्स्ट रेफरल यूनिट है। यहां पर हर माह की नौ और 24 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें गर्भवती की निशुल्क जांच विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा की जाती है। उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था (एचआरपी) वाली गर्भवती को चिह्नित भी किया जाता है।

सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने बताया कि निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। जिले में पंजीकृत 21 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के संचालकों को पत्र जारी किया जा चुका है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अन्य निजी जांच केंद्रों पर भी गर्भवती निशुल्क जांच करा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed