{"_id":"4de53cf30e473fa7ef8122b685de7409","slug":"now-get-rid-of-the-shabby-streets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अब जर्जर सड़कों से मिलेगी निजात’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अब जर्जर सड़कों से मिलेगी निजात’
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
Updated Thu, 24 Dec 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई वर्षों से खस्ताहाल जिले की सड़कों का अब कायाकल्प होगा। प्रदेश शासन ने कई प्रमुख सड़कों के निर्माण के लिए मंजूरी दे दी है। इन सड़कों का निर्माण अरबों की लागत से होने जा रहा है। यह जानकारी देते हुए सपा जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेंद्र यादव ने बताया है कि शासन ने धन भी अवमुक्त कर दिया है।
जनवरी माह में टेंडर होने के बाद दिसंबर 2016 तक इनका निर्माण पूरा हो जाने की उम्मीद है। इनमें सबसे जर्जर उरई-कोंच रोड भी शामिल है, जिसे बनाने में 44 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। वह गुरुवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
सपा जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेंद्र यादव ने बताया कि सूबे की सपा सरकार ने जिले को कई सड़कों की सौगात दे दी है। उन्होंने बताया कि यहां के लोगों को टूटी फूटी सड़कों के कारण होने वाली दिक्कतों को लेकर उन्होंने सीएम से बात की थी और जिले की सड़कों की स्थिति से उन्हें अवगत कराया था।
विज्ञापन
जिस पर उन्होंने गंभीरता से संज्ञान लेकर जिले में चार मुख्य सड़कों के निर्माण को न सिर्फ मंजूरी दे दी है बल्कि धन भी अवमुक्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा जर्जर सड़क उरई-कोंच रोड है लेकिन अब कोंच के लोगों को जिला मुख्यालय जाने के लिए उम्दा सड़क जल्दी ही मिलने वाली है, इसके निर्माण में 44 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
इसके अलावा उरई-जालौन रोड फोरलेन बनाने में एक अरब, कोंच-एट रोड निर्माण में 19 करोड़ की लागत आएगी। उन्होंने यह भी बताया कि उरई-कोटरा रोड के निर्माण को भी मंजूरी मिली है। इस मौके पर सपा नगर अध्यक्ष गुफरान अहमद सिद्दीकी, नगर प्रभारी सपा देवेंद्र यादव, रणधीर यादव, वारिस राईन, रेहान सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।