फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Now cross the river red

अब यमुना नदी लाल निशान पार

Tue, 23 Aug 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 23 Aug 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Now cross the river red
रपटे पर नाव चलती हुई। - फोटो : अमर उजाला
 उ.प्र. व म. प्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण म.प्र की चंबल नदी में आई बाढ़ का पानी छोडे़ जाने से यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को खतरे का निशान 108 मी. पार करते हुए दोपहर तक 80 से.मी. ऊपर पंहुच जाने से यमुना के किनारे बसे देवकली, मंगरौल, गुढ़ाखास ,मदरा लालपुर सहित दर्जनों गांव पानी से घिर गए हैं, वहीं क्षेत्र के
विज्ञापन


किसानों की सैकड़ों एकड़ फसलें नष्ट हो गई। यमुना नदी का जल स्तर 50 से.मी प्रति घंटे बढ़ने से जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। हालांकि अब दो सेमी. प्रतिघंटा की दर से जलस्तर बढ़ रहा है। पिछले दिनों खतरे के निशान से पार हुई बेतवा तो अब स्थिर हो गई है लेकिन यमुना खतरे के निशान से करीब 80 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।  ऐसे में कालपी से कई
विज्ञापन


गांवों का संपर्क टूट गया है। आवागमन के लिए जौंधर रपटा व रायण नाले पर नाव चलाई जा रही है। केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारी ज्ञान सिंह के अनुसार म.प्र. की चंबल नदी का पानी आने से सोमवार से यमुना नदी का जल स्तर 50 से.मी प्रति घंटे बढ़ रहा था। इस कारण जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। अब पानी के बढ़ने की ऱफ्तार कम होकर 2 से. मी.प्रति घंटा रह गई है। वही उपजिलाधिकारी जलराजन चौधरी ने बाढ़ क्षेत्र का दौरा कर जायजा लिया तथा बाढ़ चौकियों पर तैनात राजस्व कर्मियों को एलर्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने किया निरीक्षण, देखे हालात
उपजिलाधिकारी जलराजन चौधरी बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए व्यास क्षेत्र जौंधर नाला रपटे पर पहुंचे। वहां चल रही नाव चालकों को बुलाकर लोगों से कम पैसा लेने व नाव पर दो बाइकों से अधिक नाव पर न लादने की हिदायत दी तथा वहां मौजूद किसानों से परेशानी की जानकारी ली।


गांवों का कटा संपर्क
कालपी। यमुना नदी में आयी बाढ़ से नदी के किनारे बसे गांव मंगरौल, कीरतपुर, हीरापुर, शेखपुर गुढ़ा, गुढ़ाखास देवकली व तहसील के आगे बसे गांव रायड़, मदरालालपुर सहित दो  दर्जनों गांवों का सम्पर्क कालपी से टूट गया है। वही गुढ़ाखास के प्रधान सोने लाल निषाद का कहना है कि बाढ़ से नदी के किनारे बसे कई गांव पानी से घिर गये है तथा खड़ी फसलें नष्ट हो गयी है। बही बाढ़ के कारण दोनों रपटे पर नावें चलाईं जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed