फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Notice to three secretaries on incomplete toilets

आवासों में लापरवाही पर दो सचिवों के वेतन रोकने के निर्देश

Sat, 25 Jan 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Notice to three secretaries on incomplete toilets
कदौरा। ब्लाक खंड कार्यालय में शुक्रवार को हुई विकास कार्यों की समीक्षा में बीडीओ अतिरंजन सिंह ने आवास, शौचालय, मनरेगा आदि की स्थिति परखी। बैठक में आवासों की स्थिति संतोष जनक न मिलने पर दो सचिवों के एक माह के वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं अधूरे पड़े शौचालयों पर तीन सचिवों को नोटिस जारी की।
विज्ञापन

शुक्रवार को ब्लाक कार्यालय परिसर में बीडीओ अतिरंजन सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बीडीओ अतिरंजन सिंह ने शौचालयों की सत्यापन रिपोर्ट व सूची के साथ निर्माणाधीन शौचालयों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं शौचालयों में लेखन बाल पेंटिंग न होने पर तीन सचिवों को नोटिस जारी की। वहीं आवासों की समीक्षा के दौरान, प्रगति रिपोर्ट संतोषजनक न होने पर एक माह के वेतन पर रोक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही 10 फरवरी तक आवासों को पूर्व करने की चेतावनी जारी की।
विज्ञापन

मनरेगा योजना के अंतर्गत कराए गए कार्यों की जिओ टैगिंग न कराने पर सचिवों व तकनीकी सहायकों को जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बीडीओ ने कहा कि जो कार्य पूर्ण हो गए है, उनका समय से जिओ टैगिंग करा लें। इस कार्य में लापरवाही न बरतें। वहीं ब्लाक प्रबंधक को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ब्लाक क्षेत्र में संचालित पात्र समूहों को बैंक में लिंकेज करा लें और प्रतिदिन इसकी सूचना ब्लाक कार्यालय में दे साथ ही बीडीओ ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कर्मियों को चेतावनी दी कि क्षेत्र में संचालित समूहों की बैठकों व कार्यक्रमों में लापरवाही न बरतें वरना कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ अतिरंजन सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 10 फरवरी तक हर हाल में आवासों को पूर्ण करना है जिसके लिए पूर्व में लाभार्थियों को सूचना दी गई थी। आवास पूर्ण न होने पर संबंधित सचिवों पर विभागीय व लाभार्थियों पर एफआईआर दर्ज होगी। साथ ही रिकवरी भी की जाएगी। इस दौरान एडीओ मनोज गुप्ता, जगत नारायण, धीरेंद्र सिंह, जेई प्रवीण द्विवेदी, जेई अरविंद पाल, विजया रत्नम, वन्दना सिंह, अमित मिश्रा, अर्चना, वैभव, अजय गुप्ता व डीपी गुप्ता सहित तकनीकी सहायक व रोजगार सेवक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed