{"_id":"5fd3b7318ebc3e3e771983f9","slug":"notice-to-the-contractor-on-making-a-poor-road-orai-news-knp5993520119","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: घटिया सड़क बनाने पर ठेकेदार को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: घटिया सड़क बनाने पर ठेकेदार को नोटिस
विज्ञापन
कदौरा के कट पुरवा में सीसी की जांच करते बीडीओ अति रंजन सिंह
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। बीडीओ ने शुक्रवार को कठपुरवा गांव में निर्माणाधीन सीसी रोड, गोशाला और परिषदीय स्कूल में कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया। सड़क निर्माण घटिया होने पर ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है।
गांव में मनरेगा से सीसी रोड बनाई जा रही है। बीडीओ अतिरंजन सिंह ने गांव पहुंचकर सबसे पहले रोड निर्माण की गुणवत्ता परखी। निर्माण की गुणवत्ता ठीक न होने पर ठेकेदार को फटकार लगाई। इसके बाद गांव की अस्थाई गोशालाओं का निरीक्षण किया।
गोशाला में चारे पानी की व्यवस्था परखी। प्रधान से कहा कि गोवंश को ठंड से बचाने के लिए तिरपाल के पर्दे लगवाएं। परिषदीय विद्यालय में कायाकल्प के तहत कराए गए कार्यों की जांच भी की। परिसर में लगाए गए पौधों को जानवरों आदि से बचाने की व्यवस्था करने को कहा।
विज्ञापन
बीडीओ ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर सीसी रोड निर्माण की जांच की गई है। सैंपल लेकर जांच के लिए भेजने के साथ ठेकेदार को नोटिस जारी की है। प्रधान रामकिशोर प्रधानाध्यापक प्रदीप सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।