फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Notice to Medical College for not paying dues of Jal Sansthan

Jalaun News: जल संस्थान का बकाया नहीं चुकाने पर मेडिकल कॉलेज को नोटिस

Thu, 28 Mar 2024 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 28 Mar 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Notice to Medical College for not paying dues of Jal Sansthan
उरई। पानी का बिल जमा नहीं करने वाले सरकारी विभागों के साथ अब प्राइवेट संस्थानों पर भी जल संस्थान कार्रवाई कर रहा है। पहली सूची में मेडिकल कॉलेज समेत कई विभागों को नोटिस जारी हुए हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज ने 1.17 करोड़ रुपये दो साल से नहीं चुकाए हैं। इस पर विभाग ने नोटिस जारी किया है। वित्तीय वर्ष के अंतिम महीने में जल संस्थान राजस्व वसूली में लक्ष्य से कोसों दूर है। हर महीने विभाग राजस्व वसूली में पिछड़ता ही गया। इसके चलते एक साल में मात्र छह करोड़ की ही वसूली हो पाई है। जबकि लक्ष्य 16 करोड़ का था। 85 हजार उपभोक्ताओं से वसूला जाना था। वसूली कम होने पर झांसी डिवीजन से राजस्व वसूली बढ़ाने को लेकर निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इसको लेकर जल संस्थान अब बकायेदार विभागों को नोटिस के साथ कनेक्शन काटने की तैयारी कर रहा। पहली सूची में करीब 48 विभागों को नोटिस जारी किए हैं। इसमें राजकीय मेडिकल कॉलेज भी शामिल है। हर साल मेडिकल कॉलेज की तरफ से अपना बकाया जमा कर दिया जाता था, लेकिन दो साल से मेडिकल कॉलेज की तरफ से भी पानी के बकाये को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसके चलते मेडिकल कॉलेज के ऊपर 1.17 करोड़ रुपये का बकाया हो गया है। अगर तय समय में मेडिकल कॉ़लेज बकाया जमा नहीं करता है तो विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विभागों पर है बकाया

शाखा प्रबंधक यूनियन बैंक कालपी बस स्टैंड, नेत्र अस्पताल, रामकुंड, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जिला परिषद कार्यालय, अधिशासी अभियंता तृतीय पीडब्लयूडी निर्माण विभाग, एडीएम कार्यालय, तहसीलदार, प्रोजेक्ट वैकल्पिक ऊर्जा संस्थान कलक्ट्रेट, भूमि संरक्षण विभाग सहित 48 विभागों पर एक से तीन लाख बकाया है। इनको नोटिस जारी हुए हैं।




वर्जन-

बड़े बकायेदारों के लगातार नोटिस जारी हो रहे हैं। उनसे बकाया जमा करने के लिए कहा जा रहा है। अगर इन सब के बाद भी बकाया जमा नहीं होता है तो कनेक्शन काटने की कार्रवाई होगी। मेडिकल कॉलेज को भी नोटिस जारी हुआ है।
-विकास चौहान, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed