{"_id":"68b9ebef10f7305b090e8ae7","slug":"notice-to-former-municipal-chairman-for-giving-protection-to-the-accused-of-bus-stand-ruckus-orai-news-c-224-1-ori1001-134157-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बस स्टैंड बवाल के आरोपी को संरक्षण देने में पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बस स्टैंड बवाल के आरोपी को संरक्षण देने में पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष को नोटिस
विज्ञापन
उरई। कालपी बस स्टैंड पर बवाल मामले के मुख्य आरोपी को संरक्षण देने में पुलिस ने पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय चौधरी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। पुलिस घटना के मुख्य आरोपी सहित दस लोगों को अब तक जेल भेज चुकी है। इधर, पूर्व पालिकाध्यक्ष का कहना है कि नोटिस अभी नहीं मिला है पर जानकारी हुई है। किसी को संरक्षण नहीं दिया है। वह शुक्रवार इस मामले पर एसपी से मिलेंगे।
कोतवाली क्षेत्र के कालपी बस स्टैंड पर 29 अगस्त को बजरिया निवासी शादाब खान व माजिद खान ने मारपीट के बाद दहशत फैला दी थी। गुस्साई भीड़ ने दो बाइकों में आग लगाई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी शादाब व उसके छह साथियों को जेल भेज दिया था, लेकिन घटना के बाद से ही उसका भाई व मुख्य आरोपी माजिद फरार चल रहा था। इस पर ओडीए ने उसके फार्म हाउस को ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद आरोपी माजिद को पुलिस ने चुर्खी रोड से गिरफ्तार कर लिया। मामले में अब तक पुलिस 10 लोगों पर कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश कर चुकी है। जहां से उन्हें जेल भेजा जा चुका है।
पुलिस अब उन लोगों की सूची तैयार कर रही है, जिन लोगों ने घटना के बाद आरोपियों को संरक्षण दिया और उनकी मदद की। इस मामले में पुलिस ने पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। सही जवाब न देने पर उनके विरुद्ध भी पुलिस विभाग कार्रवाई की योजना बना रहा है। एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में कई लोगों को आरोपियों को संरक्षण देने व उनकी मदद करने के मामले में नोटिस भेजा गया है। इसमें पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय चौधरी का भी नाम शामिल है। सही जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय चौधरी का कहना है कि उन्हें अभी तक नोटिस नहीं मिला है, लेकिन जानकारी हुई है। मैंने किसी को संरक्षण नहीं दिया। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से इस मामले में बात करूंगा।
विज्ञापन
यह हुआ था विवाद
शहर कोतवाली क्षेत्र के कालपी बस स्टैंड पर शुक्रवार की देर रात निजी बस काउंटर की खिड़की में बैठी युवती का वीडियो बनाने को लेकर विवाद हो गया था। इसमें मारपीट के बाद नशे में धुत युवकों ने अन्य साथियों को बुला लिया था। इसके बाद संचालकों के साथ दौड़ाकर मारपीट की गई थी और दो बाइकों में आग लगा दी गई थी। मामले में शहर निवासी अभिषेक व अंशु गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर निवासी सुरेंद्र निरंजन की तहरीर पर पुलिस ने बजरिया निवासी शादाब व उसके भाई माजिद सहित अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले में पुलिस शादाब सहित छह लोगों को पहले ही जेल भेज दिया था। माजिद वारदात के बाद से ही फरार हो गया था। इस पर रविवार की दोपहर ओडीए के सचिव परमानंद, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, सीओ सिटी अर्चना सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंचीं थी। ओडीए की टीम ने तीन बुलडोजर से फार्म हाउस को पूरी तरह से जमींदोज कर दिया था। इसके बाद माजिद को गिरफ्तार किया गया।