फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Notice to contractors for not making pink toilets in due time

Jalaun News: तय वक्त में पिंक शौचालय न बनाने पर ठेकेदारों को नोटिस

Sun, 30 Jul 2023 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Notice to contractors for not making pink toilets in due time
उरई। बाजार में कहीं भी पिंक शौचालय का निर्माण नहीं है। महिलाओं को अगर मजबूरी में शौच के लिए जाना भी होता है तो पुरुष वाले शौचालय में ही जाना पड़ता है। आज तक पालिका पिंक शौचालय का निर्माण नहीं करा पाई है। इस मुद्दे को अमर उजाला ने 23 जुलाई के अंक में प्रमुखता से छापा था। इसके बाद पालिका ने इसे संज्ञान में लिया है।
विज्ञापन

मुख्य बाजार में एक हजार से ज्यादा दुकानें बनी हैं। इनमें रोज हजारों लोग खरीदारी करने आते हैं। लेकिन, बाजार में कहीं भी पिंक शौचालय का निर्माण पालिका ने अभी तक नहीं कराया है। वहीं, छह माह पहले तीन दो-दो सीट वाले पिंक शौचालय का निर्माण कोतवाली, मरघट के सामने बने पार्क में और ऑफिसर कॉलोनी पार्क में करवा रही थी। इनके लिए दो-दो लाख का बजट पास हुआ था। इसमें दो तो एकांत में थे, जो बेमकसद हैं। उनका भी निर्माण अभी तक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

इस मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। शासन से भी पालिका को फटकार लगी। पालिका ईओ विमलापति ने बताया कि जिन ठेकेदारों से निर्माण कराया जा रहा था। उन्हें नोटिस देकर पूछा गया है कि इतना लेट निर्माण क्यों हो रहा है। अभी तक शौचालयो का निर्माण क्यों नहीं हो पाया है। जल्द उनका निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही बाजार में भी जगह देखी जा रही है। पालिकाध्यक्ष से बातचीत कर पिंक शौचालय का निर्माण जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed