फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Notice handed over to those who do not deposit water bill

Jalaun News: पानी का बिल जमा न करने वालों को थमाए नोटिस

Thu, 03 Aug 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 03 Aug 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Notice handed over to those who do not deposit water bill
फोटो-25 नोटिस देने जाते कर्मचारी पानी का बिल जमा न करने वालो को थमाए नोटिस- बजरिया में पहुंची टीम,50 नोटिस दिए गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। जल संस्थान द्वारा पानी का बिल जमा न करने वाले लोगों को नोटिस थमाए दिए जा रहे हैं। दस हजार से ज्यादा के बकायेदारों का नोटिस दिए जाएंगे। अभी उरई नगर में अभियान चलाकर कार्रवाई का जाएगी। उसके बाद पूरे जिले में कार्रवाई होगी।
जल संस्थान से पानी तो लोग खूब ले रहे हैं। लेकिन समय पर बिल जमा नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते जिले भर में 15 करोड़ का बकाया जल संस्थान का लोगों पर हो गया है। वहीं उरई नगर में भी चार करोड़ तक का बकाया है। जिले भर में 85 हजार जल संस्थान के कनेक्शन धारक है। नगर में करीब 23 हजार कनेक्शन धारक हैं।
विज्ञापन

जिन लोगों ने दस हजार से ज्यादा का बकाया कर रखा है। उन्हें नोटिस दिए जा रहे हैं। जल संस्थान इसकी तैयारी एक माह से कर रहा था। बुधवार को बजरिया में 50 करीब नोटिस दिए गए। अवर अभियंता श्याम बहादुर ने बताया कि जल संस्थान द्वारा वसूली के लिए अभियान की शुरूआत कर दी गई है। जिन लोगों का 10 हजार से ज्यादा का बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन सब को दूसरी बार नोटिस दिए जा रहे है। इसके बाद भी अगर बिल जमा नहीं करते हैं तो तीसरे नोटिस के बाद आरसी जारी की जाएगी। वसूली के लिए बीस लोगों की दस टीम बनाई गईं हैं। हर टीम में एक बाबू एक कर्मचारी है। अभियान में तेजी लाई जा रही है। अभी अमजनता को नोटिस दिए जा रहे हैं। उसके बाद विभागों को भी नोटिस दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed