{"_id":"6a1de034caee7a81e708039e","slug":"non-bailable-warrants-issued-against-four-accused-in-the-kidnapping-case-orai-news-c-224-1-ori1005-144991-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: अपहरण कांड के चार आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: अपहरण कांड के चार आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी
विज्ञापन
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के झांसी रोड स्थित रिनिया के पास हुए अपहरण कांड में फरार चल रहे चार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी कराए गए हैं। पुलिस अब आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। इसी मामले में दबिश देने जा रही टीम के चार पुलिस कर्मियों से समेत पांच की मौत हो गई थी।
हरियाणा के जींद निवासी अमरीक रिनिया क्षेत्र में बटाई पर खेत लेकर खेती करता था। उसके मोसेरे भाई विजेंदर का हरियाणा में रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद होने पर वह अमरीक के पास आ गया था और यहीं उसका सहयोग कर रहा था। अमरीक ने तीन मई को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि रात में तीन-चार लोग कार से आए और विजेंदर का अपहरण कर ले गए। घटना के बाद अमरीक ने शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस जांच के दौरान अपहृत की लोकेशन हरियाणा के जींद क्षेत्र में मिलने पर एक पुलिस टीम रवाना हुई थी। टीम में उपनिरीक्षक मोहित यादव, उपनिरीक्षक सत्याभान सिंह, आरक्षी प्रदीप और अशोक कुमार शामिल थे। हालांकि जींद जाते समय रास्ते में हुए एक भीषण सड़क हादसे में पुलिस टीम के सदस्यों समेत वादी अमरीक की मौत हो गई थी। इस घटना ने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया था।
जांच के दौरान पुलिस ने हरियाणा के जिला जींद के थाना जुलाना क्षेत्र के ग्राम सामलो निवासी मोहित मलिक, संजीव मलिक उर्फ कोकिला, श्रीभगवान मलिक और अमन उर्फ अमरजीत को नामजद आरोपी बनाया था। पुलिस द्वारा लगातार प्रयासों के बावजूद आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सके।
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कराने की कार्रवाई की। न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के प्रयास और तेज कर दिए हैं।
एसपी विनय कुमार सिंह का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई भी की जा रही है।