फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Nodal officers angry after seeing cow dung dump in Kanha Gaushala

नोडल अधिकारी ने किया गोशालाओं का निरीक्षण अधीनस्थो को दिए निर्देश

Fri, 14 Aug 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Nodal officers angry after seeing cow dung dump in Kanha Gaushala
कदौरा में कान्हा गौशाला का निरीक्षण करते पशु विभाग के नोडल अधिकारी - फोटो : ORAI
कदौरा। बारिश के मौसम में गोशालाओं की व्यवस्था देखने के लिए नोडल अधिकारी संयुक्त निदेशक लखनऊ पशुपालन विभाग अनिल कुमार शर्मा ने गुरुवार को क्षेत्र में बनी गोशालाओ का निरीक्षण किया। उन्होंने कान्हा गोशाला के अंदर गोबर के डंप को देख कर नाराजगी जताई और इसे जल्द से जल्द हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी सबसे पहले गल्ला मंडी स्थित कान्हा गोशाला पहुंचे। उन्होंने गोशाला के अंदर गोबर के डंप को देख नाराजगी जता जल्द हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने भूसा भंडारण व मवेशियों के लिए बनाए गए कमरों को देख व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार ने बताया कि गोबर डंप को नीलामी की प्रक्रिया चल रही है, बारिश होने की वजह से नीलामी नहीं हो पाई है। वहीं छोटे गोवंशो को रखने के लिए अलग से कमरे बनाए गए हैं, उनकी देखरेख के लिए एक दर्जन कर्मचारी गोशाला में रहते है।
विज्ञापन

फिर नोडल अधिकारी ने गोशाला में लगाए गए पौधरोपण का निरीक्षण किया। साथ ही एक पौध भी लगाया, उसके बाद उन्होंने ग्राम छौंक स्थित गोशाला का निरीक्षण किया और बारिश में गोवंशो की देख रेख व उनके प्रतिदिन स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि पशुपालन विभाग की टीम को लगातार स्वास्थ्य परीक्षण कर टीकाकरण के निर्देश है। इस दौरान जिला पशु चिकित्साधिकारी वीपी सिंह, नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह, पशुचिकित्साधिकारी डा. विपिन सचान, लिपिक राधा बल्लभ चतुर्वेदी, पशुधन प्रसार अधिकारी नितेश पटेरिया, सलमान खान, अजय सिंह नसीम खान सहित बड़ी संख्या में नगर पंचायत कर्मी व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्थायी गोशाला में पूरे किए गए इंतजाम
सिरसाकलार। गांव मलथुआ की अस्थायी गोशाला में अन्ना मवेशियों के खाने पीने का इंतजाम किया गया है। जिससे किसानों ने राहत की सांस ली है। इसके लिए प्रधान राजीव पांडेय ने डुग्गी पिटवाकर पहले पालतू जानवर बंधवाए। बाद में अन्ना मवेशियों के लिए दो चरवाहे लगाकर उन्हें चराने की व्यवस्था भी कराई। किसान रामबली जगदेव, जगवंदन, वीर सिंह व मंटू का कहना है कि इससे काफी राहत मिली है, अब मवेशी फसलों को नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे। बता दें कि अस्थायी गोशाला में 120 के लगभग अन्ना मवेशी हैं। जिनके लिए टट्टर का बाड़ा और भूसे पानी का इंतजाम किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed