फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Nodal officer raised questions on the quality of the bricks

नोडल अफसर ने ईंटों की गुणवत्ता पर उठाया सवाल

Fri, 15 Jan 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन।
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन। Updated Fri, 15 Jan 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Nodal officer raised questions on the quality of the bricks

उरई। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव व जिले के नोडल अफसर डा. हरीओम ने बुंदेलखंड पैकेज से 50 करोड़ से अधिक के बजट से बन रहे विशेष गल्ला मंडी के प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी का नक्शा चेक किया। उन्होंने निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। पिछले हिस्से में बन रहे गोदामों में लगाई जा रही ईंट की गुणवत्ता पर सवाल उठाया।  इस पर अधिकारी सफाई देते नजर आए।

विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने दुकानों एवं अन्य स्थलों को देखा और कार्यदाई संस्था के अधिकारी सुरेश चंद्र से कार्य पूरे होने की अवधि के बाबत जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि गोदाम का काम लेट हो रहा है लेकिन अन्य कार्य 27 जनवरी के पहले पूर्ण कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा है तो लोकार्पण मुख्यमंत्री से कराया जा सकता है। इस दौरान डीएम रामगणेश, एडीएम आनंद कुमार, डीडीओ आरएस गौतम, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता मेघ प्रकाश के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed