{"_id":"68813919ee7937dd1206982c","slug":"nobody-listens-to-me-grain-merchants-committee-president-resigns-orai-news-c-224-1-bnd1005-132255-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मेरी कोई नहीं सुनता... गल्ला व्यापारी समिति अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मेरी कोई नहीं सुनता... गल्ला व्यापारी समिति अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन
कोंच। शिकायतों के बाद भी अधिकारियों ने जब नहीं सुनी तो गल्ला व्यापारी समिति के अध्यक्ष ने बुधवार को दे दिया है। गल्ला मंडी परिसर में व्याप्त अव्यवस्थाओं का निपटारा नहीं हो पाने के कारण अध्यक्ष को गल्ला व्यापारियों की नाराजगी झेलनी पड़ रही थी। बताया जा रहा है कि अधिकारियों से कई बार शिकायतें करने के बाद भी उनका निराकरण न हो पाने से नाराज होकर अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
गल्ला व्यापारी समिति अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल के इस्तीफे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने इस्तीफा देते हुए कहा कि गल्ला मंडी परिसर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, आवारा जानवरों, जर्जर दुकानों व चट्टों जैसी अनगिनत समस्याओं को लेकर मंडी कार्यालय से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक कई बार शिकायतें दर्ज कराईं। इसका उद्देश्य था कि गल्ला व्यापारियों व किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके बाद भी एक भी समस्या का निराकरण अधिकारियों ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि गल्ला व्यापारी भी अपनी समस्याओं का निराकरण न होने से नाराज हैं। इसलिए उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने इस्तीफे की कॉपी मंत्री विजल अग्रवाल रोहन को सौंप दी है।