Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   No water in canals; Rabi sowing at risk

Jalaun News: नहरों में पानी नहीं, रबी की बोआई पर संकट

Wed, 11 Nov 2026 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
No water in canals; Rabi sowing at risk
उरई/एट। नहरों में पानी नहीं आने से पिरौना और आसपास के गांवों के किसानों के सामने रबी की बोआई का संकट खड़ा हो गया है। खेतों में पलेवा नहीं हो पाने से बोआई पिछड़ने की आशंका है। पहले बेमौसम आंधी और बारिश से फसलों को नुकसान हुआ और अब सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि फसल नुकसान का मुआवजा भी अब तक नहीं मिला है।
विज्ञापन


किसानों के मुताबिक, रबी की बोआई का समय चल रहा है, लेकिन नहरों में पानी नहीं आने से खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। समय से पलेवा नहीं हुआ तो बोआई प्रभावित होगी। इससे पैदावार पर भी असर पड़ सकता है। किसानों ने कहा कि एक ओर प्राकृतिक आपदा से आर्थिक नुकसान हुआ है, वहीं दूसरी ओर सिंचाई की व्यवस्था नहीं होने से उनकी चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


किसान ओमकार यादव, सुरेंद्र पाल, आत्माराम चौरसिया, सियाराम प्रजापति, रामबाबू सोनी, दुर्गा प्रजापति, माताप्रसाद रजक, संतोष राठौर, महेंद्र और घनाराम रजक ने जल्द नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे। बेतवा नगर के अधिशासी अभियंता धर्मघोष का कहना है कि नहर में पानी छोड़ दिया गया है। बुधवार तक पानी पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed