{"_id":"689e37b339db7725320fd565","slug":"no-trace-of-the-woman-was-found-sdrf-team-started-searching-orai-news-c-224-1-ori1001-133254-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: महिला का नहीं लगा कोई सुराग, एसडीआरएफ टीम खोजबीन में लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: महिला का नहीं लगा कोई सुराग, एसडीआरएफ टीम खोजबीन में लगी
विज्ञापन
कालपी। पांच दिन बीतने के बाद गुरुवार को भी लापता महिला का सुराग नहीं लग सका है। नदी किनारे चप्पल मिलने के बाद से ही एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मिर्जा मंडी निवासी कमाल ने पुत्री महनूर की शादी करीब छह साल पहले रामचबूतरा मोहल्ला निवासी नवील के साथ की थी। पति की मौत के बाद वह बच्ची के साथ मायके में रह रही थी। नौ अगस्त को वह दवाई लेने के लिए घर से निकली लेकिन नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। 10 अगस्त को उसकी चप्पल यमुना नदी किनारे मिली थी। नदी में कूदने की आशंका को देखते हुए परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी।
कोतवाल परमहंस तिवारी का कहना है कि महिला की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम लगी है। जल्द ही उसे खोज लिया जाएगा।