फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   No permission will be given to remove Tajia on Moharram

मोहर्रम पर जुलूस तालिया निकालने की नहीं होगी अनुमति

Mon, 17 Aug 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
No permission will be given to remove Tajia on Moharram
जालौन। मोहर्रम पर किसी तरह के जुलूस, ताजिया आदि निकालने की अनुमति नहीं होगी। इसी प्रकार गणेश चतुर्थी के पर्व पर गणेश पंडाल नहीं सजेंगे। न ही विसर्जन को जुलूस की अनुमति दी जाएगी। यह निर्देश एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला व सीओ सुबोध गौतम ने चौकी पर आयोजित शांति समिति की बैठक में दिए।
विज्ञापन

चौकी परिसर में हुई शांति समिति की बैठक में एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि इस समय कोरोना महामारी के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने मोहर्रम व गणेश चतुर्थी पर्व के मद्देनजर गाइडलाईन जारी की है। जिसके अनुसार दोनों पर्वों पर किसी भी प्रकार के जुलूस के आयोजन पर रोक लगाई गई है। दोनों ही समुदाय के लोग मोहर्रम और गणेश चतुर्थी के पर्व का शांतिपूर्ण ढंग से घरों पर ही मनाएं। इस दौरान न तो ताजिए निकाले जाएंगे और न ही गणेश पंडालों की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

सीओ सुबोध गौतम ने कहा कि सोशल मीडिया पर लोग अफवाहें फैलाने अथवा किसी विशेष धर्म को लेकर पोस्ट कर देते है। जिससे शांति व्यवस्था को खतरा हो जाता है। पुलिस सोशल मीडिया पर निगाह रखे है। यदि कोई ऐसा करता है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र, चौकी प्रभारी संजीव दीक्षित, नगर पालिका एसआई देवेंद्र कुमार, जल संस्थान जेई आलोक श्रीवास्वत, बिजली विभाग जेई शशिभूषण भारद्वाज, शहर काजी मौलाना साबिर, गणेश प्रतिमा कमेटी के संतोष धार्गे, ताजियादार कमेटी के अध्यक्ष शमशाद, कर्बला कमेटी अध्यक्ष इमरान अहमद, विधायक प्रतिनिधि संजू राजावत, सोनू मंसूरी, दीपू त्रिपाठी उरगांव, इकबाल मंसूरी, राजा सिंह सेंगर, अजीत पाथरे, इमरान मंसूरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed