{"_id":"60144a388ebc3e31d1012cb8","slug":"no-donation-is-greater-than-blood-donation-orai-news-knp608747445","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं
विज्ञापन
रक्तदान करने वाले इकबाल अहमद को प्रमाणपत्र देते पालिकाध्यक्ष व सीएचसी प्रभारी।
- फोटो : ORAI
जालौन। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है क्योंकि आप ऐसा करके आप किसी का जीवन बचा रहे हैं। यह बात पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता ने द लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटी के तत्वावधान में लगे रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि कही। इस दौरान रक्तदान करने वाले 17 महादानियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
नवीन सब्जी व फल मंडी के सामने लगे रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार व सीएचसी प्रभारी डॉ. मुकेश राजपूत एवं विशिष्ट अतिथि सतीश सिंह सेंगर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। डॉ. मुकेश राजपूत ने बताया कि रक्त को कृत्रिम रूप से बनाया नहीं जा सकता है। यह इंसान के शरीर में स्वयं ही बनता है इसकी आपूर्ति का कोई अन्य विकल्प नहीं है।
रक्तदान शरीर से अतिरिक्त आयरन निकालने का बेहतरीन तरीका है। साथ ही रक्तदान से कोलेस्ट्रोल भी घटता है। इससे हृदयाघात का खतरा कम होता है। इस दौरान ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, काउंसलर डॉ. गीता भारती, लैब टैक्नीशियन डॉ. सुशीलचंद्र द्विवेदी, कृष्ण कन्हैया, राकेश साहू, डाटा ऑपरेटर निधि दोंदेरिया, अल्ताफ, नीतेशा तिवारी, विजय कुमार, जितेंद्र कुमार आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
ये रहे महादानी : अनूप कुमार स्वर्णकार, उमेशचंद्र मिश्रा, नाजिम मंसूरी, अंकित कुमार बाथम, अजय स्वर्णकार, अब्दुल कयूम, राहुल भदौरिया, दीपेंद्र, सोभित अवस्थी, दीक्षा गुप्ता, जितेंद्र सिंह निरंजन, ज्योति निरंजन, इकबाल अहमद, राघवेंद्र सिंह सेंगर, अतुल हर्षे, संजीव खरे, रज्जन सेंगर।