फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   nireekshan mein do skool band mile, vetan roka

निरीक्षण में दो स्कूल बंद मिले, वेतन रोका

Wed, 21 Oct 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
nireekshan mein do skool band mile, vetan roka
उरई(जालौन)। बीएसए प्रेमचंद यादव ने कदौरा व महेबा ब्लाक के पांच विद्यालयों का निरीक्षण किया। दो स्कूल बंद मिले। इस पर सभी स्टाफ का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बीएसए मंगलवार को महेबा ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहरापुर पहुंचे। यहां प्रधानाध्यापक समेत स्टाफ मौजूद मिला। बीएसए ने इन्हें समय से स्कूल पहुंचने की हिदायत दी। प्राइमरी स्कूल नवलपुरा 9:45 बजे बंद मिला। इस पर बीएसए ने नाराजगी जताते हुए सभी शिक्षकों का वेतन रोककर हफ्ते भर में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगरौल में सहायक अध्यापक मीरा वर्मा, सुनील प्रजापति, मान्धाता सिंह गैरहाजिर मिले। सभी का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

कदौरा ब्लाक का प्राइमरी स्कूल जयरामपुर दोपहर 12:25 बजे बंद मिला। सिर्फ रसोइया ही मौजूद थीं। इस पर सभी स्टाफ का वेतन रोककर अलग-अलग स्पष्टीकरण मांगा गया। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय जोल्हूपुर में शिक्षक मौजूद मिले। यहां विभागीय कामों को जल्द निपटाने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed