फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Niptara on the occasion of three of the four complaints

Jalaun News: चार शिकायतों में से तीन का मौके पर निपटारा

Sun, 23 Nov 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Niptara on the occasion of three of the four complaints
कालपी। शनिवार को कोतवाली परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर जनता की समस्याएं सुनीं और त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान चार शिकायतें आईं, जिसमें तीन का मौके पर निस्तारण करा दिया गया।
विज्ञापन


समाधान दिवस के दौरान कई विभागों के अधिकारी एसआईआर व्यवस्था में व्यस्त होने के कारण मौजूद नहीं रहे, फिर भी डीएम–एसपी ने स्वयं शिकायतों को संज्ञान में लिया। महेवा गांव के एक किसान ने शिकायत की कि नमामि गंगे परियोजना के तहत उसकी जमीन से रास्ता निकाल दिया गया है और उसे मुआवजा नहीं मिला। इस पर डीएम ने एसडीएम को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। एसपी ने पुलिस को जमीन संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेने को कहा। उन्होंने कहा कि ऐसी समस्याओं का समय पर समाधान न होने से विवाद और अपराध बढ़ते हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सीओ अवधेश कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी, अतिरिक्त निरीक्षक अवनीश कुमार, ईओ अवनीश शुक्ला, कानूनगो हरेन्द्र सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed