{"_id":"5dc0796d8ebc3e014c4b7f74","slug":"newlyweds-hanged-in-the-maiden-orai-news-knp523789373","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता ने मायके में फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहिता ने मायके में फांसी लगाई
विज्ञापन
कुठौंद। नवविवाहिता ने संदिग्ध हालात में मायके में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन जब खेत से लौटकर आए तो उसे फांसी पर लटकता देख पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी सुधाकर मिश्रा का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर मामले की जांच की जाएगी।
कुठौंद थाना क्षेत्र मदारीपुर निवासी राधेश्याम की 22 वर्षीय नवविवाहिता बेटी रानी देवी ने रविवार की देर शाम घर के कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। मां व पिता खेत पर काम करने गए थे। वह लोग लौटकर घर आए तो बेटी को फांसी पर लटकता देख सन्न रह गए और घर में कोहराम मच गया। जिससे आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए।
परिजनों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता राधेश्याम ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी दीपक गुप्ता निवासी लहार भिंड के साथ की थी। इस समय बेटी घर पर ही थी। किन कारणों से उसने फांसी लगा ली, इसकी जानकारी नहीं हैं।