फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Newly married woman's body found hanging

नव विवाहिता का शव फांसी पर लटकता मिला

Sat, 05 Oct 2019 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Newly married woman's body found hanging
जालौन। नवविवाहिता का शव घर में फांसी पर लटकता मिला। मृतका के पिता ने अतिरिक्त दहेज में बाइक की मांग को लेकर ससुरालियों पर बेटी की हत्या कर शव को फांसी लगाकर मार डालने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति व ससुर को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहजादपुरा निवासी राहुल की पत्नी कालिंद्री देवी (23) का शव गुरुवार रात फांसी पर लटका मिला, घटना के समय घर के लोग बीमार पड़ोसी को देखने उसके घर गए थे। जब परिजन वापस लौटे तो कालिंद्री का शव फांसी के फंदे पर लटका देखकर घर में चीख पुकार मच गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव फांसी से उतारकर जांच पड़ताल की और महिला के मायके वालों को सूचना दी। पिता ग्यासीलाल सतोह कोंच ने आरोप लगाया कि बेटी की ससुरालीजन दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

न देने पर ससुरालियों ने उसकी बेटी की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया। उसने पुलिस को बताया कि उसने बेटी की शादी 15 जून 2019 को दान दहेज देकर की थी। उधर पति राहुल का कहना है कि कालिंद्री उसे बाहर चलकर काम करने का दबाव बना रही थी। जिस पर वह काम की तलाश कर रहा था। फांसी लगाने का कारण उसे भी पता नहीं है। हालांकि पुलिस ने पूछताछ के लिए पति राहुल व उसके पिता को कोतवाली में बैठाया है। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed