फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Newly married woman hanged herself in the house

नवविवाहिता ने मायके में फांसी लगा दी जान

Sat, 06 Jun 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Newly married woman hanged herself in the house
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व फोरेंसिक टीम - फोटो : ORAI
एट (जालौन)। ससुराल से तीन दिन पहले लौट कर मायके आई विवाहिता ने पंखे के हुक से फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों ने पुत्री को फंदे पर लटके देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर विवाहिता का शव फांसी से उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला पर उसमें क्या लिखा है, वह बताने से कतरा रही है। परिजनों की सूचना पर ससुराल पक्ष के लोग भी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के पिरौना निवासी शैलेंद्र उर्फ अरविंद राठौर की 21 वर्षीय पुत्री रीता राठौर की शादी उरई के मोहल्ला लहरिया पुरवा निवासी रविंद्र उर्फ मंगल पुत्र रामकिशोर के साथ 6 दिसंबर 2019 को हुई थी और दोनों खुश थे। 2 जून को रीता अपने पिता के साथ मायके आई हुई थी और शुक्रवार रात मां रेखा राठौर के साथ आंगन में सो गई। इसके बाद देर रात किसी समय मां को सोता छोड़कर कमरे में जाकर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह मां रेखा देवी जगीं और पुत्री को अपने पास देखकर कमरों में जाकर देखा तो पुत्री को फंदे पर लटकता देख होश उड़ गए।
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर परिजन एवं मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव के पास ही एक सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ। जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम के पास जांच के लिए भेजा है। क्षेत्राधिकारी कोंच आरपी सिंह ने बताया कि फांसी लगाने की सही वजह की जानकारी नहीं हो पा रही है। जांच की जा रही है अगर मायके पक्ष के लोग कोई तहरीर देते हैं तो उस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीता ने क्या लिखा था सुसाइड नोट में
विवाहिता रीता ने आत्महत्या करने से पहले तीन पेज का एक सुसाइड नोट भी लिखा था जो घटनास्थल से पुलिस को प्राप्त हुआ है पर पुलिस इस सुसाइड नोट में क्या लिखा यह बताने से कतरा रही है। वहीं परिजनों को उसमें क्या लिखा है कि जानकारी नहीं है। परिजनों का कहना है कि पुलिस अंतिम संस्कार के बाद सुसाइड नोट दिखाने की बात कर रही है।

पति संग पढ़ाई भी करती थी रीता
रविंद्र और रीता की 6 दिसंबर को शादी जरूर हो गई थी लेकिन रविंद्र व रीता दोनों ही मिलकर अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे थे। रविंद्र कानपुर में रहकर कोचिंग कर रहा था वहीं रीता ससुराल में रहकर पिरौना के एक महाविद्यालय से बीएससी की फाइनल की पढ़ाई पूरी कर रही थी लेकिन ऐसी कौन सी बात हुई। जिसकी वजह से रीता ने कदम उठाया, यह जांच का विषय है और पुलिस बड़ी गहनता के साथ इस पर बिंदु पर जांच कर रही है।

मृतक के परिजन रोते बिलखते

मृतक के परिजन रोते बिलखते- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed