फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Newborn baby girl thrown in a deserted place, found out when she cried

Jalaun News: नवजात बच्ची को सुनसान जगह पर फेंका, रोने पर चला पता

Wed, 17 Jul 2024 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 17 Jul 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Newborn baby girl thrown in a deserted place, found out when she cried
माधौगढ़। लोकलाज के भय से किसी ने नवजात बच्ची को ढाबे के किनारे सुनसान जगह पर फेंक दिया। रोने की आवाज सुन दौड़े लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची को सीएचसी पहुंचाया। जहां वजन कम होने की वजह से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस बच्ची को फेंकने वाले का पता लगा रही है।
विज्ञापन

कस्बा के डिकौली गांव के पास मंगलवार सुबह किसी ने नवजात बच्ची को जन्म देने के बाद मिहौनी रोड पर ढाबे के पास बनी पुलिया पर फेंक दिया। सुबह जब लोग टहलने निकले तो बच्ची के रोने की आवाज सुनकर वहां भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां तैनात चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष राजपूत ने वजन कम होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उनका कहना है कि नवजात बच्ची का वजन एक किलो आठ सौ ग्राम है, जबकि दो किलो पांच सौ ग्राम होना चाहिए। उसकी देखरेख के लिए स्टाफ को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed