फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   new viral affecting children

Jalaun News: बच्चों को जकड़ रहा नया वायरल

Wed, 01 Mar 2023 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
new viral affecting children

विज्ञापन
उरई। मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। हर आयु वर्ग के लोग सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी की चपेट में आ रहे हैं। इससे सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। इस बार बीमारियों में बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले इस तरह की बीमारियां चार से पांच दिन में ठीक हो जाती थीं लेकिन अब यह बीमारियां 10 से 15 दिन में ठीक हो रहीं हैं। डाक्टर इसका कारण वायरल के नए स्वरूप का होना बता रहे हैं। जिला अस्पताल में आने वाले कुल मरीजों में 35 फीसदी मरीज इन्हीं बीमारियों के हैं।
जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। रोजाना 13 सौ से ज्यादा पर्चे बन रहे हैं। इसमें अधिकांश मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी से पीड़ित होते हैं। मरीजों का कहना है कि लगातार दवा खाने के बावजूद खांसी से छुटकारा नहीं मिल रहा है। यही स्थिति बच्चों से लेकर बड़ों तक में हो रही है। पहले दवा पांच दिन में इस तरह की बीमारी को ठीक कर देती थी लेकिन अब स्थिति बिगड़ गई है। अब यह बीमारी ठीक होने में दस से 15 दिन का वक्त लग रहा है। डॉक्टर इसे बीमारी का नया वैरिएंट बता रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अविनेश कुमार बनौधा का कहना है कि वायरल का स्वरूप हर साल बदलता है। इस बार इसके लक्षण पहले से ज्यादा गंभीर दिख रहे हैं। यही वजह है कि बीमारी ठीक होने में ज्यादा वक्त लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की नींद और खानपान का रखें ख्याल
बाल रोग विशेषज्ञ डा. संजीव अग्रवाल का कहना है कि बच्चों को पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। बच्चों को कोल्ड ड्रिंक, फास्ट फूड, तली भुनी चीजों की जगह खाने में हरी सब्जियां, फल, ड्राई फूट आदि का भरपूर सेवन कराना चाहिए।

-.यदि बच्चा बीमार है तो स्कूल न भेजें अन्यथा दूसरे बच्चे भी बीमार हो सकते हैं।
- घर में कोई संक्रमित है तो उससे दूरी बनाकर रखें।
-डाक्टर को दिखाएं और अपने मन से किसी दवा का सेवन न करें।
-----------------------------------------

दिनांक ओपीडी में आए मरीज
22 फरवरी 1457
23 फरवरी 1217
24 फरवरी 1339
25 फरवरी 1291
26 फरवरी 83
27 फरवरी 1980
28 फरवरी 1349

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed