{"_id":"60b7b737ab8f1c743c493e98","slug":"new-technology-developed-in-jalaun-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन मेडिकल काॅलेज में विकसित हुई नई तकनीक, मैसेज के माध्यम से कोरोना मरीज की जानकारी ले सकेंगे स्वजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन मेडिकल काॅलेज में विकसित हुई नई तकनीक, मैसेज के माध्यम से कोरोना मरीज की जानकारी ले सकेंगे स्वजन
Wed, 02 Jun 2021 10:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 02 Jun 2021 10:23 PM IST
सार
पेशेंट इन्फार्मेशन सिस्टम की सहायता से मरीज के परिजन स्थिति से अपडेट रहेंगे। इसकी मदद से इलाज के लिए भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी तैयार की जाती है। जो पंजीकृत मोबाइल पर पहुंच जाती है।
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में पीआईएस सिस्टम का उद्घाटन करतीं डीएम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जालौन में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बुधवार को मेडिकल कालेज में पेशेंट इन्फार्मेशन सिस्टम (पीआईएस) का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस साफ्टवेयर की मदद से दिन में दो बार सुबह 7 और शाम 6 बजे परिजनों को मरीज की स्थिति के बारे में मैसेजिंग के माध्यम से सभी सूचनाएं प्रेषित कराई जा सकेंगी।
पेशेंट इन्फार्मेशन सिस्टम की सहायता से मरीज के परिजन स्थिति से अपडेट रहेंगे। माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रशिक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि यह सॉफ्टवेयर सिस्टम ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फार मदर एंड चाइल्ड द्वारा विकसित साफ्टवेयर पर काम करता है।
इसकी मदद से इलाज के लिए भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी तैयार की जाती है। जो पंजीकृत मोबाइल पर पहुंच जाती है। प्राचार्य डॉ द्विजेंद्र नाथ ने व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। डीएम ने मरीजों को बेहतर इलाज और उनके साथ अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमएस डॉ आरके सिंह, डॉ नूतन अग्रवाल, डॉ संतोष कुमार, डॉ मनोज वर्मा, डॉ शैलेंद्र प्रताप सिंह, सुमन दुबे, मिलन सिंह, शिखा मिश्रा आदि रहे।