फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   New political chessboard in Kalpi as Vinod switches sides.

Jalaun News: विनोद के पाला बदलते ही कालपी में नई सियासी बिसात

Thu, 15 Oct 2026 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
New political chessboard in Kalpi as Vinod switches sides.
फोटो 37 विनोद चतुर्वेदी - फोटो : ArchivE
उरई। कालपी विधानसभा क्षेत्र में सपा विधायक विनोद चतुर्वेदी के भाजपा में शामिल होने से आगामी चुनाव के समीकरण बदलने के आसार हैं। बुधवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा में आए विनोद के कदम से सपा के सामने नए नेतृत्व की तलाश और अपना जनाधार बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। वहीं, भाजपा को उनके व्यक्तिगत प्रभाव से मजबूती की उम्मीद है। बसपा वीरपाल चौहान के नाम के सहारे संभावनाएं तलाश रही है, जबकि कांग्रेस के सामने भी अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की चुनौती है।
विज्ञापन


वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के विनोद चतुर्वेदी को 69,782 वोट मिले थे। निषाद पार्टी के छोटे सिंह 66,966 मतों के साथ दूसरे और बसपा के श्याम पाल उर्फ छुन्ना पाल 64,683 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। विनोद की जीत का अंतर 2816 वोट था, जबकि दूसरे और तीसरे प्रत्याशी के बीच महज 2283 मतों का फासला था। कांग्रेस प्रत्याशी उमाकांति को भी 15,195 वोट मिले थे।
विज्ञापन


करीबी मुकाबले के इन आंकड़ों के बीच विनोद का भाजपा में जाना महत्वपूर्ण है। हालांकि, उनके पिछले चुनाव के सभी वोट भाजपा को मिलने का अनुमान नहीं लगाया जा सकता। मतदाताओं का रुख प्रत्याशी की स्वीकार्यता, स्थानीय मुद्दों और दलों की रणनीति से तय होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के सामने प्रभाव को वोट में बदलने की चुनौती

विनोद चतुर्वेदी के आने से भाजपा को चुनावी अनुभव रखने वाला चेहरा मिला है। ब्राह्मण समुदाय से आने वाले विनोद का व्यक्तिगत प्रभाव पार्टी के लिए उपयोगी हो सकता है, लेकिन इसका लाभ स्वत: मिलना तय नहीं है। भाजपा को अपने पुराने दावेदारों और विनोद के समर्थकों के बीच तालमेल भी बैठाना होगा। टिकट के फैसले में संतुलन बनाना पार्टी की अहम परीक्षा होगी।

सपा को नए चेहरे से उम्मीदें जोड़नी होंगी

विनोद के जाने के बाद सपा के सामने ऐसा प्रत्याशी चुनने की चुनौती है, जो संगठन को एकजुट रखने के साथ विभिन्न सामाजिक समूहों में स्वीकार्य हो। पाल, कुशवाहा, लोधी, यादव और अन्य पिछड़े वर्गों के साथ दलित तथा मुस्लिम मतदाताओं के बीच समर्थन बनाए रखना पार्टी की रणनीति का अहम हिस्सा हो सकता है। सबसे बड़ी कसौटी यह होगी कि पिछले चुनाव में विनोद के साथ रहे मतदाता सपा के साथ कितने टिकते हैं।

बसपा को पुराने प्रदर्शन से आस

2022 में 64,683 वोट पाने वाली बसपा दूसरे स्थान पर रहे छोटे सिंह से केवल 2283 मत पीछे थी। अब वीरपाल चौहान के नाम के बीच पार्टी की रणनीति पर निगाहें हैं। बसपा के लिए पुराने समर्थकों को एकजुट रखने के साथ नए मतदाताओं तक पहुंच बनाना जरूरी होगा।


कांग्रेस के सामने संगठन मजबूत करने की चुनौती

पिछले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी उमाकांति को 15,195 वोट मिले थे। यह पार्टी के लिए अपनी स्थिति मजबूत करने का आधार हो सकता है, लेकिन पुराने मतों को आगामी चुनाव का निश्चित समर्थन नहीं माना जा सकता। कांग्रेस की भूमिका उसके प्रत्याशी, स्थानीय संगठन और जनसंपर्क पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed