फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Negligence should not be taken in communicable disease knock campaign

Jalaun News: संचारी रोग दस्तक अभियान में न बरती जाए लापरवाही

Tue, 17 Oct 2023 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 17 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Negligence should not be taken in communicable disease knock campaign
संचारी रोग दस्तक अभियान में न बरती जाए लापरवाही
विज्ञापन

डीएम ने संचारी रोग से जुड़े विभागों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान अंतर्विभागीय समन्वय समिति की कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि तीन अक्तूबर से लेकर 31 अक्तूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है।
डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अभियान के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए शहर से लेकर ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी एवं आंगनवाड़ी व आशा वर्कर और एएनएम घर घर जाकर दिमागी बुखार रोगियों को चिन्हित करना एवं उनके तेज बुखार होने पर नजदीकी सीएचसी एवं पीएचसी में भेजने के कार्य करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, नगर विकास विभाग, पशुपालन विभाग आदि विभागों के कार्यों की समीक्षा की एवं शत प्रतिशत कार्य माइक्रोप्लान के अनुसार करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देशित करते हुए कहा कि झाड़ियों की कटाई व छटाई, नालियों की साफ सफाई व ठहरे हुए पानी के निकास की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे, साथ ही उथले हेडपंपों को चिन्हित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि चूहा अथवा छछूंदर से होने वाली बीमारियों से आमजन व किसानों को जागरूक करें। उन्होंने बीएसए को निर्देशित करते हुए कहा कि शिक्षकों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देशित करें कि स्कूलों में छात्र-छात्राओं को संचारी रोग के बारे में जागरूक करें। छात्रों को वेक्टर वॉर्न डिजीज से बचाव की जानकारी दें।

नगर विकास विभाग नालियों की सफाई के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव शहर क्षेत्र में फॉगिंग नियमित रूप से करने के निर्देश दिए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। इस दौरान सीडीओ भीमजी उपाध्याय, सीएमएस डॉ.प्रशांत निरंजन, बीएसए चंद्रप्रकाश, जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed